Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : मोबाइल छिनतई के मामले में चटनी डॉन का भाई समेत दो गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

Jamshedpur (Rohit kumar) : बिष्टुपुर थाना अंतर्गत जुबली पार्क में एक व्यक्ति से मोबाइल छिनतई करने वाले करण सिंह और रोहित सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बाइक और छीना हुआ मोबाइल बरामद किया है. गिरफ्तार रोहित सिंह सोनारी की प्रिया उर्फ चटनी डॉन का भाई है. वह हाल ही में जेल से छूट कर बाहर आया है. इसके पूर्व वह सोनारी थाना से रंगदारी मांगने के आरोप ने जेल जा चुका है. जानकारी देते हुए थाना प्रभारी अंजनी कुमार ने बताया कि जुबली पार्क के पास से दोनों आरोपियों ने मोबाइल की छिनतई की थी और फरार हो गए थे. इसी मामले में दोनो को गिरफ्तार किया गया है. फिलहाल दोनों को जेल भेज दिया गया है. इसे भी पढ़े : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-jan-kalyan-morcha-and-advocates-union-staged-a-massive-protest-regarding-the-water-problem/">आदित्यपुर

: पानी की समस्या को लेकर जन कल्याण मोर्चा और अधिवक्ता संघ ने दिया महाधरना

टीएमएच के बाहर से बाइक चोरी करने वाले भी गए जेल

इधर, बिष्टुपुर पुलिस ने टीएमएच के पास से चोरी बाइक को बरामद करते हुए बाइक चोरी करने वाले मो रहमत अंसारी और मो इम्तियाज को गिरफ्तार किया है. दोनो आरोपियों ने गुरुवार की रात टीएमएच के पास से बाइक चोरी की थी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही