Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : आजादनगर फायरिंग मामले में मुख्य आरोपी समेत दो गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Rohit Kumar)जमशेदपुर के आजादनगर थाना अंतर्गत फातमी मस्जिद के पास बीते दिनों मो शाहिद पर फायरिंग कर दी गई थी. इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत दो नामजद को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में सैयद अमानुल्लाह उर्फ सैप उर्फ अमन और शहनवाज शामिल है. पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर कांड में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया है. सोमवार को मामले का खुलासा करते हुए सिटी एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने बताया कि आपसी विवाद को लेकर शाहिद पर फायरिंग की गई थी. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-vibhavi-donated-bread-emphasis-on-education-of-altruism/">हजारीबाग

: विभावि ने किया रोटी दान, परोपकारिता की शिक्षा पर जोर

दोपहर में हुआ था विवाद, शाम को चला दी गोली

सिटी एसपी ने बताया कि आरोपी अमन और शहनवाज अच्छे दोस्त है. अमन ठेकेदार और जिसके अंदर शाहिद इलेक्ट्रिशियन का काम करता है. 9 मार्च को शाहिद अपने एक साथी को काम करने के लिए लाया था. शहनवाज ने इसका विरोध किया जिसके बाद दोनों के बीच बहस हुई थी. इसी को लेकर देर शाम अमन हथियार लेकर पहुंचा और शाहिद को डराने लगा. इसी बीच गोली चल गई जो शाहिद के सिर पर जा लगी. सिटी एसपी ने बताया कि अमन के पास साल 2021 से ही हथियार था. अमन ने उसे गोरखपुर से खरीदा था. इसे भी पढ़ें : रांची:">https://lagatar.in/ranchi-thieves-broke-lock-high-court-lawyers-house-took-away-goods-worth-rs-21-lakh/">रांची:

हाईकोर्ट वकील के घर का ताला तोड़कर 21 लाख का सामान ले उड़े चोर

डुमरिया : मुखिया व ग्रामीणों ने बाल तस्करी रोकने की ली शपथ

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/Dumaria-Bal-Taskari-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Dumaria (Sanat Kumar Pani)डुमरिया प्रखंड अंतर्गत खड़िदा पंचायत के भागाबांदी में सोमवार को मुखिया मेघराय टुडू के अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई. ग्राम प्रधान गानसा किस्कू, सेविका कल्पना पातर, सहिया बंसती पातर, नायके बागात किस्कू समेत 70 ग्रामीणों ने इस बैठक में बाल तस्करी रोकने व सभी प्रकार के बाल अपराध रोकथाम की शपथ ली. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-jan-sahayog-kendra-celebrated-womens-day-in-khaira/">हजारीबाग

: जन सहयोग केंद्र ने खैरा में मनाया महिला दिवस
मौके पर कला मंदिर के राम लगन साहु, गालु मुर्मू, नमिता सरदार आदि उपस्थित थे. मुखिया मेघराय टुडू ने इस अवसर पर उपस्थित लोगों से इस विषय पर जागरुक होकर काम करने का अनुरोध किया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही