Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : मानगो में 39 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार

Jamshedpur (Rohit Kumar) : मानगो पुलिस ने एनएच-33 स्थित परमेश्वर कॉलोनी में छापेमारी कर ब्राउन शुगर के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए युवकों में इंद्रा कॉलोनी निवासी शिवम बनर्जी और पारडीह दुर्गा मंदिर के पास रहने वाला रोहित कुमार तिवारी शामिल है. पुलिस ने दोनों के पास से कुल 39 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया है. मानगो थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि परमेश्नर कॉलोनी में ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री की जा रही है. सूचना पाकर एक टीम का गठन किया गया और छापेमारी की गई. छापेमारी के दौरान दोनों को पकड़ा गया. तलाशी में शिवम के पास से 22 पुड़िया और रोहित के पास से 17 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-jharkhand-has-lost-an-agitating-leader-mahendra-pandey/">जमशेदपुर

: झारखंड ने एक आंदोलनकारी नेता खो दिया- महेंद्र पांडेय
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही