Search

 
 
 

जमशेदपुर : बिरसानगर में लूटी हुई स्कूटी के साथ दो गिरफ्तार

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : बिरसानगर पुलिस ने लूटी हुई स्कूटी के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में बिरसानगर जोन नंबर 1 निवासी रोहित करुवा उर्फ करछू और जोन नंबर 6 निवासी अजय मुखी उर्फ बड़का शामिल है. पुलिस ने आरोपियों के पास से स्कूटी भी बरामद किया है. जानकारी देते हुए थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने बताया कि शुक्रवार देर शाम एसआई नवल किशोर दास गश्ती पर थे. जोन नंबर 1 बी दासपाड़ा के पास दो युवक स्कूटी को धक्का मारकर ले जा रहे थे. शक होने पर नवल किशोर उनके पस गए तो दोनों स्कूटी छोड़कर भागने लगे. पुलिस ने दोनों को खदेड़कर पकड़ा और पूछताछ शुरू की. दोनों ने स्कूटी लूट की होने की बात कबूल की. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-akhil-bharatiya-vidyarthi-parishad-surrounded-the-education-department-office/">जमशेदपुर

: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने किया शिक्षा विभाग कार्यालय का घेराव

टेल्को में लूटी थी स्कूटी

थाना प्रभारी ने बताया कि पूछताछ में दोनों ने बताया कि बीते दिनों टेल्को के खड़ंगाझार में स्कूटी लूटी थी. आज स्कूटी में तेल खत्म हो गया था तो उसे धक्का मारकर ले जा रहे थे. प्रभात कुमार ने बताया कि दोनों का अपराधिक इतिहास रहा है और दोनों पूर्व में भी जेल जा चुके है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही