Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : मानगो में पिस्टल के साथ दो गिरफ्तार

Jamshedpur (Rohit kumar) : जमशेदपुर के मानगो थाना अंतर्गत गौड़ बस्ती में पुलिस ने छापेमारी कर पिस्टल के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में चटाई कॉलोनी निवासी सूरज भूमिज और उसका साथी रविन्द्र शर्मा शामिल हैं. थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी गौड़ बस्ती में हथियार लेकर घूम रहे हैं. सूचना पर पुलिस ने गौड़ बस्ती में छापेमारी अभियान चलाया. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-the-children-of-dav-public-school-guava-created-a-new-record-in-the-cbse-board-examination/">नोवामुंडी

: सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में डीएवी पब्लिक स्कूल गुवा के बच्चों ने रचा नया कीर्तिमान
इस दौरान एक युवक को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया. जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके कमर से एक पिस्टल बरामद किया गया. पूछताछ में उसने अपना नाम सूरज भूमिज बताया. उसने बताया कि उसे उसके साथी रविन्द्र ने हथियार दिया था. सूचना पर पुलिस ने रविन्द्र को भी गिरफ्तार किया. रविन्द्र हाल ही में एनडीपीएस एक्ट में जेल से बाहर आया था. फिलहाल उसे न्यायिक हिरासत भेज दिया गया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही