Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : साकची संजय मार्केट में चोरी की मोबाइल के साथ दो को दबोचा

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Ashok Kumar) : साकची पुलिस ने संजय मार्केट में चोरी की मोबाइल के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार जगन्नाथ प्रसाद सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के देवनगर राजेंद्र आश्रम के पास का रहने वाला है जबकि दूसरा मुन्ना राव सीतारामडेरा के देवनगर कोड़िया बस्ती का रहने वाला है. दोनों के पास से पुलिस ने दो मोबाइल फोन भी बरामद किया है. पुलिस ने शनिवार को दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-3-lakh-stolen-by-cutting-grill-in-govindpur-woman-attacked-with-brick-for-protesting/">जमशेदपुर

: गोविंदपुर में ग्रिल काटकर 3 लाख की चोरी, विरोध करने पर महिला पर किया ईंट से हमला

एसआइ दीपक मौर्य को मिली थी गुप्त सूचना

एसआइ दीपक मौर्य का कहना है कि एक सितंबर की रात के 10 बजे गुप्त सूचना मिली थी कि दो लड़के चोरी का मोबाइल बेचने के लिये संजय मार्केट में आये हुये हैं. इसके बाद वे गश्ती दल के साथ मौक पर पहुंचे थे. पुलिस को देखते ही दोनों युवक वहां से भागने लगे थे. इस बीच पुलिस ने दोनों को खदेड़कर घर-दबोचा. पूछताछ के क्रम में पता चला कि मोबाइल चोरी की है और वे बेचने का प्रयास कर रहे थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-two-bikes-collide-in-telco-one-dead/">जमशेदपुर

: टेल्को में दो बाइक में टक्कर, एक की मौत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही