Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर: बिरसानगर में हथियार के साथ दो गिरफ्तार, 10 दनों पहले हीआया था जमानत पर

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : बिरसानगर पुलिस ने लूट और छिनतई जैसी घटनाओं को अंजाम देने के मामले में 22 मई को थाना क्षेत्र में छापेमारी करके दो लोगों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. इसका खुलासा सिटी एसपी के विजय शंकर ने पुलिस ऑफिस सभागार में आयोजित प्रेतवार्ता में किया. दोनों के पास से पुलिस ने एक पिस्टल, चार गोली, एक पीस चांदी की चेन और नकद 2500 रुपये बरामद किया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-gulshan-was-murdered-by-childhood-friends-in-mango-five-arrested/">जमशेदपुर:

मानगो में बचपन के साथियों ने ही की थी गुलशन की हत्या, पांच गिरफ्तार

जेल से जमानत पर छूटते ही निकला था रंगदारी मांगने

पुलिस का कहना है कि बिरसानगर जोन नंबर 3 का रहने वाला विकास गोप, सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के विद्यापति नगर का रहने वाला सुमित मिश्रा और  लालू 21 मई लूट की घटना को अंजाम देने के लिये निकले हुये थे. इस बीच 21 मई की शाम 6.30 बजे बिरसानगर बलराम तालाब के पास तीनों ने हुरलुंग लालटांड़ निवासी जिजिष्ठी लोहार के साथ मारपीट कर लूट लिया था. घटना में लूटेरों को एक चांदी की चेन और नकद 4000 रुपये हाथ आया था.

विकास के पास से पिस्टल बरामद

छापेमारी के दौरान बिरसानगर पुलिस ने विकास गोप के पास से लोडेड पिस्टल बरामद किया. इसी तरह से उसका साथी सुमित मिश्रा के पास से पुलिस ने तीन पीस जिंदा गोली बरामद किया है. घटना के एक और आरोपी लालू अभी तक पुलिस गिरफ्त से बाहर है, जबकि दो को पुलिस ने सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. सिटी एसपी का कहना है कि गैंग का मुखिया विकास है और वह 10 दिनों पहले ही जेल से जमानत पर छूटकर बाहर आया था. इसे भी पढ़ें : बोकारो:">https://lagatar.in/bokaro-youth-commits-suicide-by-hanging-police-engaged-in-investigation/">बोकारो:

युवक ने फंदे से झूलकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही