Search

 
 
 

जमशेदपुर : गैंगस्टर अखिलेश का सहयोगी कन्हैया सिंह के लिए रंगदारी मांगने वाले दो भाई गिरफ्तार

 
Jamshedpur (Rohit kumar) : गोलमुरी पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने गैंगस्टर अखिलेश सिंह के सहयोगी कन्हैया सिंह के लिए काम करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में विकास जायसवाल और प्रभुनाथ जायसवाल शामिल है. पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही में चार हथियार और गोलियां बरामद की है. हालांकि, पुलिस को देखकर इनका एक अन्य सहयोगी आशीष मौके से फरार हो गया. वहीं एक और आरोपी सूरज पुलिस को गिरफ्त से बाहर है. जानकारी देते हुए सिटी एसपी के विजय शंकर ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गोलमुरी के गाढ़ाबासा में कन्हैया सिंह के सहयोगी मौजूद है. सूचना पाकर एएसपी सिटी शुभांशु जैन के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. पुलिस ने विकास के घर पर छापेमारी की. वहां मौजूद आशीष पुलिस को देख फरार हो गया. विकास और प्रभुनाथ जायसवाल ने पुलिस के साथ धक्का मुक्की भी की. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-formation-of-chakulia-block-unit-of-yuva-janshakti-morcha-narayan-kalandi-became-the-president/">आदित्यपुर

: युवा जनशक्ति मोर्चा के चाकुलिया प्रखंड इकाई का गठन, नारायण कलांडी बने अध्यक्ष

कन्हैया सिंह के लिए करते है काम

सिटी एसपी ने बताया कि पकड़ाए आरोपी कन्हैया सिंह के लिए काम करते है. सभी कन्हैया सिंह के लिए रंगदारी मांगने और वसूलने का काम करते है. उसके कहने पर गोली भी चलाते है. फरार आशीष सीतारामडेरा थाना से हत्या के एक मामले में जेल भी जा चुका है. उन्होंने कहा कि आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही