Search

जमशेदपुर : जुगसलाई फायरिंग मामले में हथियार के साथ दो भाई गिरफ्तार

Jamshedpur (Rohit kumar)जमशेदपुर के जुगसलाई थाना अंतर्गत गरीब नवाज कॉलोनी में बीते दिनों मो अफजल पर फायरिंग की गई थी. इस मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में मो हसन और मो सरफराज उर्फ तिल्ली शामिल है. दोनो गौरी शंकर रोड के रहने वाले है. पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त हथियार बरामद किया है वहीं घटना स्थल से पुलिस ने एक खोखा भी बरामद किया था. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/6021-non-bailable-warrants-pending-in-24-districts-jharkhand-election-commission-took-cognizance/">झारखंड

के 24 जिले में 6021 गैर जमानतीय वारंट लंबित,चुनाव आयोग ने लिया संज्ञान

आपसी विवाद के बाद चलाई थी गोली

सोमवार को मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि बीते दिनों जुगसलाई के गौरी शंकर रोड में मो अफजल पर फायरिंग की गई थी. इस संबंध में अफजल की पत्नी के बयान पर पुलिस ने मो हसन, मो सरफराज उर्फ तिल्ली और उसके पिता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी. पत्नी के द्वारा बताया गया था कि ब्राउन शुगर बेचने के विरोध में फायरिंग की गई. हालांकि जब दोनों को गिरफ्तार किया गया तो मामला कुछ और सामने आया. अफजल द्वारा ट्रेन से आने वाले एफसीआई के अनाज की चोरी की जाती थी जिसकी सूचना पर अफजल के यहां छापेमारी की गई थी. अफजल को शक था कि सरफराज ने ही इसकी शिकायत एफसीआई से की है. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-dragon-rider-wins-chandil-legend-premier-league-title/">चांडिल

: ड्रैगन राईडर ने जीता चांडिल लीजेंड प्रीमियर लीग का खिताब

सरफराज को बना लिया था बंधक

अफजल ने सरफराज को अपने घर में बंधक बना लिया था. जब सरफराज की मां अफजल के घर पहुंची और उसे भी पकड़ लिया था. इसी कारण हसन अफजल के घर पहुंचा और उसपर फायरिंग कर दी. हालांकि मामले में सरफराज के पिता की संलिप्तता सामने नहीं आई है, फिर भी पुलिस मामले की जांच कर रही है. [wpse_comments_template]

बेहतर अनुभव व ज्यादा खबरों के लिए ऐप पर जाएं

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Scan QR Code
Available on App Store & Play Store
Download for Android Download for iOS

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//