Search

 
 
 

जमशेदपुर : टाटा स्टील के सीआरएम प्लांट में आग की चिंगारी से दो ठेका कर्मी झुलसे

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के टाटा स्टील के सीआरएम प्लांट में निकली चिंगारी से दो ठेका कर्मी गंभीर रुप से झुलस गए हैं. घायलों में प्रदीप मंडल और राकेश घोष शामिल हैं. दोनों को इलाज के लिए तत्काल टीएमएच ले जाया गया. वहां दोनों का इलाज चल रहा है. इसमें प्रदीप को आग से ज्यादा नुकसान पहुंचा है. वह लगभग 50 फीसदी झुलस गया है. जानकारी के अनुसार घटना दोपहर 2 बजे की है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-steel-sheet-roll-dropped-from-the-trailer-on-the-middle-of-the-road-pickup-van-and-bike-damaged/">जमशेदपुर

: बीच सड़क पर ट्रेलर से गिरा स्टील शीट रोल, पिकअप वैन व बाइक क्षतिग्रस्त
सीआरएम यूटिलिटी इंसीनेटर में ठेका कंपनी द्वारा गैस एबसोरबेशन एंड प्रोसेसिंग सर्विस के कर्मचारी काम कर रहे थे. इसी बीच अचानक निकली चिंगारी से प्रदीप मंडल आग की चपेट में आ गया. यह देख राकेश ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, जिससे वह भी झुलस गया. घटना की सूचना कंट्रोल रूम को दी गई. इसके बाद दोनों को इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया गया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही