Search

 
 
 

जमशेदपुर : मानगो में दो ठेकेदार कर रहे थे पेबर्स ब्लॉक का घटिया निर्माण, हुआ शोकॉज

 
Jamshedpur : मानगो नगर निगम के कार्यपालक अधिकारी ने घटिया पेबर्स ब्लॉक का निर्माण करने पर दो ठेकेदारों को नोटिस जारी की है. इन ठेकेदारों को कारण बताओ नोटिस दी गई है. इनसे हफ्ते भर के अंदर जवाब मांगा गया है. इनका जवाब आने के बाद इन पर कार्रवाई की जाएगी. कार्यपालक अधिकारी ने सिटी मैनेजर, सहायक अभियंता और कनीय अभियंता की टीम बनाकर मानगो में पेबर्स ब्लॉक के निर्माण का निरीक्षण कराया था. मानगो में दो जगह पेबर्स ब्लॉक का निर्माण हो रहा है. निरीक्षण के दौरान पाया गया कि दोनों ठेकेदार घटिया काम कर रहे हैं. इस पर इनके खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की गई है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-prohibitory-orders-extended-for-three-months-again-in-a-part-of-kadma-ganesh-puja-ground/">जमशेदपुर

: कदमा गणेश पूजा मैदान के एक हिस्से में फिर तीन माह के लिए बढ़ायी गई निषेधाज्ञा
कार्यपालक अधिकारी दीपक सहाय ने सभी ठेकेदारों को चेतावनी दी है कि वह काम की गुणवत्ता सुनिश्चित करें. जो भी घटिया काम करेंगे उन पर कार्रवाई होगी. अभियंताओं को निर्देश दिया कि टेंडर के नियम और शर्तों के अनुरूप काम करें. जिन ठेकेदारों ने अब तक इकरारनामा नहीं किया है वे इकरारनामा करके काम जल्द शुरू करें. बैठक में सहायक अभियंता संतोष कुमार, कनीय अभियंता देवेश कुमार, नंदू कुमार सुबोध कुमार आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही