Search

Jamshedpur : डकैती को अंजाम देने जा रहे दो बदमाश धराए, तीन फरार

Jamshedpur (Sunil Pandey) : जमशेदपुर पुलिस ने राष्ट्रीय उच्च पथ पर वाहन चालकों से डकैती करने वाले एक गिरोह के दो सदस्यों को पकड़ा है. इनमें जशपाल सिंह, गोलमुरी थाना क्षेत्र के टुइलाडूंगरी तथा दूसरा राजदीप सिंह साकची के काशीडीह का रहने वाला है. हालांकि दोनों के तीन साथी गुरुदेव सिंह, योगेन्द्र सिंह एवं लवप्रीत सिंह तीनों गोलमुरी निवासी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए. गिरफ्तार दोनों अपराधकर्मियों को मंगलवार को मीडिया के समक्ष प्रस्तुत किया गया. इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-the-game-of-give-money-first-take-ration-is-going-on-in-jsfc-warehouse/">Jamshedpur

: जेएसएफसी गोदाम में “पैसा दो, पहले राशन लो” का चल रहा खेल
इस संबंध में एमजीएम थाना प्रभारी ने बताया कि राष्ट्रीय उच्च पथ पर डकैती की घटना को अंजाम देने के लिए पांच अपराधी मारुति 800 कार से घूम रहे थे. पुलिस को इसकी जानकारी मिलने के बाद तड़के चार बजे मुखियाडांगा के पास घेराबंदी की गई. पुलिस की चेकिंग को देखकर अपराधी कार लेकर जमशेदपुर की ओर भागने लगे. पुलिस ने उनका पीछा किया. गौड़गोड़ा बालीगुमा के पास स्वंय को घिरता देख कार से तीन अपराधी उतरकर फरार हो गए. जबकि कार में बैठे उपरोक्त दोनों पकड़ाए. इसे भी पढ़ें :  Chakradharpur">https://lagatar.in/chakradharpur-jairam-will-visit-manoharpur-sonuva-and-chakradharpur-on-11th/">Chakradharpur

: 11 को मनोहरपुर, सोनुवा व चक्रधरपुर का दौरा करेंगे जयराम
दोनों के पास से एक देसी पिस्तौल एवं 7.65 बोर का तीन गोली के साथ एवं राजदीप सिंह के पास से एक चाकू बरामद हुआ. साथ ही कार से एक राउटर भी बरामद किया गया. पुलिस का कहना है कि सभी अपराधकर्मी रात में घूम-घूमकर वाहन चालकों से डकैती करने की योजना बना रहे थे. इस संबंध में एमजीएम थाना में धारा-310 (4), 310(5) बीएनएस एवं धारा-25(1-8)a, 26) 35 आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर पकड़ाये दोनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. छापामारी दल में एमजीएम थाना प्रभारी रामबाबू मंडल के अलावे सअनि आलोक कुमार सिंह, आरक्षी विनोद महती व राजेश कुमार शामिल रहे. इसे भी पढ़ें :  Chakradharpur">https://lagatar.in/chakradharpur-children-presented-devotional-songs-and-dance-on-the-sawan-mahotsav-in-town-kali-temple/">Chakradharpur

: टाउन काली मंदिर में सावन महोत्सव पर बच्चों ने पेश किये भक्ति गीत व नृत्य

डिमना में चिकित्सकों से लूटपाट करने वाले सात धराए

एमजीएम अस्पताल के चिकित्सकों से डिमना लेक के पास लूटपाट में शामिल अपराधियों को मंगलवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपियों में उलीडीह शिव मंदिर का योगेंद्र जोशी, आजादनगर ओल्ड पुरुलिया रोड का विशाल सिंह, मानगो पोस्ट ऑफिस रोड का देवा राव, मानगो शनि मंदिर के पास का राजा सिंह, मानगो गुरुद्वारा रोड का मोहित बर्मन, कपाली तमुलिया का रौशन मोद, उलीडीह थाना क्षेत्र का शंकर महतो शामिल है. इसे भी पढ़ें :  Baharagoda">https://lagatar.in/baharagoda-woman-dies-due-to-fall-while-coming-home-after-transplanting-paddy/">Baharagoda

: धान रोपाई कर घर आते वक्त ठनका गिरने से महिला की मौत
ग्रामीण एसपी सह प्रभारी सिटी एसपी ऋषभ गर्ग ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि एमजीएम अस्पताल के चिकित्सकों से डिमना लेक के पास हुई लूटपाट की घटना में उनका ही हाथ था. पुलिस आरोपियों के अन्य साथियों की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी कर रही है. ज्ञात हो कि एक सप्ताह पहले डिमना लेक के पास वॉक करने गए एमजीएम अस्पताल के चिकित्सकों से हथियार के भय दिखाकर उपरोक्त अपराधकर्मियों ने 24 हजार 600 रुपये क्यूआर कोड के माध्यम से ट्रांसफर करवा लिया था. पुलिस ने मोबाइल नंबर के आधार पर इनका लोकेशन ट्रेस करके पकड़ा. इसे भी पढ़ें :  Chandil">https://lagatar.in/chandil-new-transformer-installed-in-devaltand-on-the-seventh-day/">Chandil

: सातवें दिन देवलटांड में लगा नया ट्रांसफॉर्मर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp