Search

 
 
 

जमशेदपुर : राजेंद्रनगर में व्यापारी अजय मोदी के घर से दो करोड़ की चोरी

 
Jamshedpur (Ashok Kumar) : साकची थाना क्षेत्र के ही राजेंद्रनगर में बंद मकान से दो करोड़ रुपये मूल्य की नकदी समेत जेवरात की चोरी करने का एक मामला रविवार को सामने आया है. यह घटना व्यापारी अजय मोदी के घर में घटी है और वे परिवार के साथ 10 दिनों पूर्व सिंगापुर घुमने के लिये गये हुये थे. रविवार को ही सुबह परिवार के लोग शहर लोटे हैं. इसके बाद देखा कि मकान के भीतर चोरी हो गयी है. इसके बाद घटना की जानकारी साकची थाने में जाकर दी. सूचना पर पुलिस पहुंची और घटनास्थल का मुआयना करने के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ एक मामला दर्ज कर जांच शुरू की है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/10/WhatsApp-Image-2022-10-09-at-13.57.35.jpeg"

alt="" width="600" height="402" /> इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-theft-of-five-lakhs-by-entering-the-house-in-kadma/">जमशेदपुर

: कदमा में घर में घुसकर पांच लाख की चोरी

सिंगापुर और वृंदावन गये हुये थे घुमने

अजय मोदी ने बताया कि वे 29 सितंबर को अपने परिवार के सदस्यों के साथ दिल्ली गये थे. इसके बाद सिंगापुर और वृंदावन घुमने के लिये गये हुये थे. रविवार की सुबह जब घर पर लौटे तब देखा कि घर में चोरी हो गयी है. इस बीच बाथरूम के पिछले हिस्से पर नजर पड़ी तब देखा कि चोर इसी रास्ते ग्रिल काटकर भीतर घुसे थे. चोरों के हाथ नकद 50 से 60 लाख लाख रुपये समेत करीब डेढ़ करोड़ रुपये के जेवरात उड़ा ले गये. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/10/WhatsApp-Image-2022-10-09-at-14.33.16.jpeg"

alt="" width="600" height="400" />

साथ में रहता था रसोइया

घटना के बारे में अजय मोदी ने बताया कि उनके मकान में बहरागोड़ा का रसोइया साथ में रहता था. 29 सितंबर को घर से वे दिन के 2.30 बजे ताला बंदकर निकले थे. इसके पहले रसोइया को इसकी जानकारी दे दी थी. कहा गया था कि वापस लौटने पर ही घर पर आना. उन्हें आशंका है कि घटना को रसोइया की मदद से ही अंजाम दिया गया है. चोरों ने मकान के सभी पांच कमरे की तलाशी ली है और सिर्फ नकदी और जेवर पर ही अपना हाथ साफ किया है.

फस्ट फ्लोर में रहने वाले चाचा को भी नहीं लगी भनक

अजय मोदी ने बताया कि फस्ट फ्लोर में उनके चाचा रहते हैं. घटना की जानकारी उन्हें भी नहीं मिली. रविवार को जब वे अपने घर पर लौटे, तब घटना की जानकारी मिलते ही सबसे पहले चाचा के पास ही गये थे. इस बीच चाचा ने तपाक से जवाब दिया कि उन्हें इसकी जानकारी  नहीं है. इसे भी पढ़ें : हाथियों">https://lagatar.in/troubled-by-the-terror-of-elephants-villagers-blocked-ranchi-silli-road-long-queues-of-vehicles/">हाथियों

के उत्पात से परेशान ग्रामीणों ने रांची-सिल्ली मार्ग को किया जाम, वाहनों की लगी लंबी कतार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही