Search

 
 
 

जमशेदपुर : लोस चुनाव में दो दलित व दो मुस्लिम को टिकट मिले : काशिफ

 
  • आजाद समाज (का) पार्टी के प्रदेश सचिव ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
Jamshedpur (Ranjit Kumar Sharma) : आजाद समाज (का) पार्टी झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष काशिफ रजा ने मुख्यमंत्री चंपाई को पत्र लिखा है. इसमें उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव में दलित और मुस्लिम को उनकी जनसंख्या के अनुपात में टिकट देने की मांग की है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने पिछले दिनों झारखंड में जातिगत जनगणना करा का फैसला लिया है. यह सराहनीय है. झारखंड में दलितों की जनसंख्या लगभग 13% और मुसलमानों की जनसंख्या 15% है. झारखंड में दलितों के लिए केवल एक लोकसभा सीट आरक्षित है, जबकि जनसंख्या के अनुपात में दलितों को लोकसभा में 2 सीटें और मुसलमानों को भी दो सीटें मिलनी चाहिए, जो इनका हक है. इसे भी पढ़ें : सीएसपी">https://lagatar.in/fifth-accused-arrested-in-csp-operator-robbery-case-one-accused-who-tried-to-rob-a-hotel-also-arrested/">सीएसपी

संचालक लूट मामले में पांचवा आरोपी गिरफ्तार, होटल लूटने का प्रयास करने वाला एक अभियुक्त भी धराया
पिछले 15 सालों से झारखंड से कोई भी मुस्लिम सांसद नहीं है. जिन सीटों पर मुस्लिम सांसद जीत सकते थे, उन सीटों पर मुस्लिम प्रतियाशियों को टिकट ही नहीं दिया गया है. जिन जातियों की जनसंख्या झारखंड में बहुत कम है, उन जातियों के सांसद मुस्लिम और दलित बहुल सीटों से चुन कर संसद पहुंच रहे हैं. जब तक जनसंख्या के अनुपात में दलितों और मुसलमानों को राजनीतिक भागीदारी नहीं मिलेगी, इनका विकास संभव नहीं है. इसलिए आपसे अनुरोध है कि आप यह सुनिशचित करें कि झारखंड में कम से कम 2 दलित और 2 मुस्लिम प्रतियाशियों को 2024 लोकसभा चुनाव में गठबंधन से टिकट दिया जाए, ताकि इन दिनों समाज का प्रतिनिधित्व हो सके और इनके प्रतिनिधि सदन में इनकी आवाज बन सकें. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही