Jamshedpur(Dharmendra Kumar) : जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में बुधवार को दो दिवसीय सीआईएससीइ जोनल हैंडबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ. मौके पर मुख्य अतिथि टाटा स्टील के सीइओ मुकुल विनायक चौधरी एवं विशिष्ट अतिथि के तौर पर सीआईएससीइ की रीजनल कोषाध्यक्ष रजनी शेखर और डॉ. हसन इमाम मल्लिक उपस्थित थे. प्रतियोगिता का आयोजन बेल्डीह चर्च स्कूल कर रहा है. बेल्डीह स्कूल के खेल शिक्षक अशफाक अहमद ने बताया कि दो दिवसीय प्रतियोगिता में अंडर 14, 17 और अंडर 19 श्रेणी में बालक एवं बालिका के लिए लीग मैच का आयोजन किया जा रहा है. प्रतियोगिता में जमशेदपुर के कुल 18 स्कूल के अलग-अलग वर्ग में 600 विद्यार्थी भाग ले रहे है. इसे भी पढ़ें :नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-parent-teacher-meeting-at-upgraded-primary-middle-school-nuiya/">नोवामुंडी
: उत्क्रमित प्राथमिक मध्य विद्यालय नुईया में अभिभावक-शिक्षक बैठक
: जियाडा का जीरो सपोर्ट, जबरन प्रोजेक्ट रदद् कर जमीन कर रहा आवंटित : फोरम इंडिया [wpse_comments_template]
: उत्क्रमित प्राथमिक मध्य विद्यालय नुईया में अभिभावक-शिक्षक बैठक
बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी रीजनल टीम में होंगे शामिल
उन्होंने कहा कि झारखंड हैंडबॉल एसोसिएशन और टाटा स्टील स्पोर्ट्स विभाग खेल के सफल आयोजन में सहयोग करेगा. प्रतियोगिता के लिए राज्य के अलग-अलग स्थानों से कुल 14 रेफरी बुलाए गए है. वहीं 4 ऑफिशियल लोग पूरी प्रतियोगिता का लेखा-जोखा रखने में सहयोग कर रहे हैं. अहमद ने बताया कि इस प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले अलग-अलग वर्ग में 14 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा, जो जमशेदपुर हैंडबॉल टीम के सदस्य होंगे. यह टीम अगस्त माह में होने वाली सीआईएससीइ के रीजनल हैंडबॉल प्रतियोगिता में खेलेगी. रीजनल प्रतियोगिता की मेजबानी केएसएमएस करेगा. रीजनल प्रतियोगिता में झारखंड और बिहार के अलग-अलग 6 जोन पटना, रांची, भागलपुर,धनबाद, देवघर और जमशेदपुर की टीमें भाग लेंगी. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-zero-support-of-jyada-forcibly-allotting-land-after-canceling-the-project-forum-india/">आदित्यपुर: जियाडा का जीरो सपोर्ट, जबरन प्रोजेक्ट रदद् कर जमीन कर रहा आवंटित : फोरम इंडिया [wpse_comments_template]
Leave a Comment