Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : उलीडीह में दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट 30 से

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Rohit Kumar) : आदिवासी बॉयज क्लब और जय महाकाल सेवा संघ की ओर दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट "सरना ट्रॉफी" का आयोजन 30 सितंबर से 1 अक्टूबर तक होगा. मानगो उलीडीह स्थित आदिवासी स्कूल मैदान में आयोजित होने वाले इस टूर्नामेंट को लेकर मंगलवार को साकची स्थित एक होटल में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया. इस प्रेस वार्ता में भारतीय जनता पार्टी व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सह जय महाकाल सेवा संघ और सरना ट्रॉफी के मुख्य संरक्षक नीरज सिंह ने मीडिया को टूर्नामेंट के बारे में जानकारी देते हुए बताया की आदिवासी बॉयज क्लब और जय महाकाल सेवा संघ के संयुक्त तत्वाधान में सरना ट्रॉफी तृतीया वर्ष आयोजित किया जा रहा है. इस टूर्नामेंट का उद्घाटन पद्मश्री से सम्मानित डॉ जानुम सिंह सोय के द्वारा किया जायेगा. इस टूर्नामेंट में बौतौर मुख्य अतिथि भारत सरकार के मंत्री अर्जुन मुंडा मौजूद रहेंगे. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-tribal-social-organization-termed-the-demand-of-kudmis-as-unfair/">चांडिल

: आदिवासी सामाजिक संगठन ने कुड़मियों की मांग को बताया अनुचित

एक लाख रुपये रहेगा प्रथम पुरस्कार

नीरज सिंह ने टूर्नामेंट के विषय में जानकारी देते हुए कहा कि इस वर्ष इस टूर्नामेंट में 16 टीम में हिस्सा ले रही है. जिसमें झारखंड सहित, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, दिल्ली, गोवा एवं बिहार समेत पांच विदेशी खिलाड़ी भी इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे. उन्होंने बताया कि जीतने वाली टीम को एक लाख रुपये नकद पुरस्कार समेत ट्रॉफी दी जाएगी, वहीं दूसरी और रनरअप टीम को 70,000 नकद और ट्रॉफी प्रदान की जाएगी. दूसरे और तीसरे रनर अप टीम को 40-40 हजार नकद समेत ट्रॉफी दी जाएगी. इसके अलावा बेस्ट गोलकीपर, प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट और गोल्डन बूट से भी खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा. हर मैच के बाद मैन ऑफ द मैच भी प्रदान किया जाएगा. मौके पर जय महाकाल सेवा संघ के अध्यक्ष नित्यानंद सिन्हा, उलीडीह मंडल अध्यक्ष अमरेंद्र पासवान, मानगो मंडल अध्यक्ष विनोद राय, टूर्नामेंट के मुख्य संयोजक सुरजू बास्के, सोमेश्वर मुर्मू, जय महाकाल सेवा संघ के संरक्षक शिव प्रकाश शर्मा, सुनील सिंह, रवि बिरुवा, मैडी बानरा, बिरजू बास्के, विजय सोए, विशु चन्द्र नाग मौजूद रहे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही