Jamshedpur (Sunil Pandey) : जुगसलाई स्थित श्री टाटानगर गौशाला में दो दिवसीय गोपाष्टमी समारोह एक व दो नवम्बर को धूमधाम से मनाया जायेगा. समारोह की तैयारियां शुरू कर दी गयी हैं. इस संबंध में श्री टाटानगर गौशाला कमिटी के अध्यक्ष कैलाश सरायवाला, महासचिव महेश गोयल, कोषाध्यक्ष कैलाश अग्रवाल एवं राजेश हरनाथका ने संयुक्त रुप से बताया कि आगामी एक नवम्बर को जुगसलाई गौशाला में सुबह 10.30 (साढ़े दस बजे) से सामुहिक गोपूजन एवं आरती का आयोजन होगा. इसी दिन शाम को 05 बजे से श्री टाटानगर गौशाला का 103वां वार्षिक अधिवेशन सह गोपाष्टमी समारोह का आयोजन होगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-7-and-a-half-lakh-stolen-from-a-house-locked-in-telco/">जमशेदपुर
: टेल्को में बंद मकान से साढ़े 7 लाख की चोरी
: पश्चिमी विक्षोभ के कारण कोल्हान समेत झारखंड में तीन दिन होगी वर्षा [wpse_comments_template]
: टेल्को में बंद मकान से साढ़े 7 लाख की चोरी
कलियाडीह गौशाला में भी होगा आयोजन
गोपाष्टमी समारोह में समाज के कई गणमान्य लोग मौजूद रहेंगें. दूसरे दिन दो नवम्बर को कलियाडीह स्थित गौसदन में सुबह 10.30 (साढ़े दस बजे) बजरंगबली का पूजन-अर्चन, भजन समारोह होगा. साथ ही दोपहर में सपरिवार प्रसाद का आयोजन होगा. गौशाला कमिटी द्वारा सभी गौ भक्तों को समारोह में समय पर आने का अनुरेाध किया गया है. मालूम हो कि श्री टाटानगर गौशाला कमिटी द्वारा जुगसलाई और कलियाडीह (दोनों) गौशाला की देखरेख की जाती है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-due-to-western-disturbance-there-will-be-three-days-of-rain-in-jharkhand-including-kolhan/">जमशेदपुर: पश्चिमी विक्षोभ के कारण कोल्हान समेत झारखंड में तीन दिन होगी वर्षा [wpse_comments_template]
Leave a Comment