Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : भारतीय गौवंश रक्षण संवर्धन परिषद एवं विहिप की दो दिवसीय बैठक संपन्न

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur(Dharmendra Kumar) : आज भारतीय गौवंश रक्षण संवर्धन परिषद एवं विश्व हिंदू परिषद (गौ रक्षा विभाग) की प्रांत टोली सह जिला गोरक्षा प्रमुखों की दो दिवसीय बैठक रविवार को संपन्न हुई. इस दौरान झारखंड प्रांत के उड़ीसा, बंगाल तथा छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती जिलों मे बड़े पैमाने पर हो रही पशु तस्करी पर गंभीर चिंता प्रकट करते हुए ग्रामीण अंचलों में संगठन के विस्तार पर चर्चा की गई. बैठक के दौरान संगठन का विस्तार करते हुए राष्ट्रीय गौरक्षा आंदोलन समिति के सिंहभूम विभाग के सह प्रमुख के रूप में दीपक शर्मा, सरायकेला- खरसावां जिला के प्रमुख निशांत कुमार तथा पश्चिम सिंहभूम के प्रमुख के रूप में हर्कुलस ठाकुर को जिम्मेदारी सौंपी गई. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-49th-annual-conference-of-insurance-employees-union-jamshedpur-mandal-concluded/">जमशेदपुर

: बीमा कर्मचारी संघ जमशेदपुर मंडल का 49वां वार्षिक सम्मेलन संपन्न

यह रहे उपस्थित

बैठक में क्षेत्रीय गोरक्षा प्रमुख त्रिलोकी नाथ बागी, प्रांत संगठन मंत्री देवी सिंह, प्रांत अध्यक्ष सुजीत कुमार साहू, प्रांत सह गौरक्षा प्रमुख कमलेश सिंह, विधि प्रकोष्ठ के प्रांत प्रमुख दीपक शर्मा, सिंहभूम विभाग गोरक्षा प्रमुख अवतार सिंह परमार, सह गोरक्षा प्रमुख सुधीर प्रसाद , भीम यादव तथा मंटू दुबे, जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गब्बू लाल जायसवाल, धनबाद ग्रामीण जिला के अध्यक्ष बैजनाथ गोस्वामी, सह प्रमुख अभिजीत गोराई, धनबाद महानगर के कार्य अध्यक्ष सुभाष चौहान, देवघर जिला के संजय देव, धनबाद महानगर गोरक्षा प्रमुख संजीव गिरी तथा सह प्रमुख रामजीत सिंह, महानगर सह प्रमुख अनंत गोप सहित बड़ी संख्या में गोरक्षा के कार्यकर्ता उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-health-checkup-of-132-people-in-health-camp-organized-at-jagatbandhu-seva-sadan-library/">जमशेदपुर

: जगतबंधू सेवा सदन पुस्तकालय में आयोजित हेल्थ कैंप में 132 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही