Search

 
 
 

जमशेदपुर : करीम सिटी कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का समापन

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : करीम सिटी कॉलेज में नाबार्ड की ओर से आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का समापन गुरुवार को हुआ. इस अवसर पर एक समारोह का आयोजन हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर केयू के सिंडिकेट मेंबर एवं बार काउंसिल उपाध्यक्ष राजेश कुमार शुक्ला उपस्थित थे. सम्मानित अतिथि स्वरूप कोल्हन विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार प्रो जयंत शेखर , "नबार्ड" के उप महाप्रबंधक सिद्धार्थ शंकर तथा कोल्हन विश्वविद्यालय वाणिज्य संकाय के डीन डॉ वीके मिश्रा उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-book-related-to-customs-of-marwari-society-released/">जमशेदपुर

: मारवाड़ी समाज के रिति रिवाज से जुड़ी पुस्तक का हुआ विमोचन

लोगों का ध्यान गांव की तरफ बढ़ा

राजेश कुमार शुक्ला ने अपने संबोधन में कहा कि हम शहरों में आकर जिस खेत और खलिहान को भूल गए हैं उसे करीम सिटी कॉलेज में आयोजित इस सम्मेलन ने याद दिला दिया. न जाने कौन सी परिस्थिति हमारे देश में आई कि गांव से लोग पलायन करके शहरों की तरफ भागने लगे. लेकिन अच्छी बात यह है कि वर्तमान समय में लोगों का ध्यान गांव की तरफ बढ़ा है. हमारी सरकारें भी ग्रामीण क्षेत्रों को विकसित करने के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाओं पर काम कर रही हैं. क्योंकि गांव में यदि उदासीनता होगी तो यह हम सब के लिए पीड़ा की बात है. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-everyone-will-have-to-work-together-for-the-development-of-the-area-ramdas-soren/">घाटशिला

: क्षेत्र के विकास के लिए सबको मिलकर करना होगा काम : रामदास सोरेन

ग्रामीण क्षेत्रों को विकास देना है उद्देश्य

प्राचार्य डॉ मोहम्मद रेयाज ने कहा कि हमें प्रसन्नता है कि हमने एक ऐसे विषय पर सेमिनार कराया जो आज की तारीख में हमारे देश के लिए सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है. करीम सिटी कॉलेज वाणिज्य के अध्यक्ष डॉ एमएम नजरी ने दो दिवसीय सेमिनार की रिपोर्ट पेश की. "नबार्ड" की तरफ से शामिल हुए प्रतिनिधि सिद्धार्थ शंकर ने कहा कि हमारा उद्देश्य भारत के ग्रामीण क्षेत्रों को विकास देना है. उन्हें आर्थिक सहायता देकर ग्रामीण क्षेत्रों में न केवल कृषि बल्कि गैर कृषि क्षेत्रों को भी मजबूत बनाना है. जिसके लिए हम रात दिन प्रयासरत है. केयू के रजिस्ट्रार जयंत शेखर ने भी अपनी बातों को रखा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही