Search

 
 
 

जमशेदपुर : भगवान भास्कर की उपासना के साथ सार्वभौम शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासंघ का दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन शुरू

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर के सिदगोड़ा सूर्य मंदिर स्थित बिरसा मुंडा टाउन हाल में शनिवार को सार्वभौम शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासंघ का दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन भगवान भास्कर की आराधना के साथ आरम्भ हुआ. इसमें झारखंड, बिहार, राजस्थान, छत्तीसगढ़, ओडिशा समेत विभिन्न प्रांतों से मगबंधु का जुटान हुआ. महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक उपाध्याय की अध्यक्षता में आयोजित सम्मेलन में अतिथियों और वक्ताओं ने शाकद्वीपीय ब्राह्मणों की एकजुटता, सामाजिक और राजनीतिक भागीदारी में सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया. वहीं समाज के सभी लोगों को एक मंच पर आकर संगठन को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत बनाने का आह्वान किया. वहीं संगठन को विभिन्न क्षेत्रों में अत्याधिक सक्रिय बनाने की सलाह दी. इसे भी पढ़ें : कोल्हान">https://lagatar.in/news-of-kolhan-minister-champai-soren-inaugurated-the-conference-of-non-gazetted-employees-federation/">कोल्हान

की खबरें : अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के सम्मेलन का उद्घाटन मंत्री चंपई सोरेन ने किया
पहले दिन दो सत्रों में आयोजित सम्मेलन को महासंघ के मुख्य संरक्षक चंद्रशेखर मिश्र, दीपक उपाध्याय, पटना से प्रीति पाठक, राजस्थान से कामिनी भोजक, आरके शर्मा, पटना से राष्ट्रीय महासचिव प्रकाश मिश्र, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ज्ञान वर्धन मिश्र, आरा से राघव मिश्रा, रामेश्वर मिश्र, छत्तीसगढ़ से चतुर्भुज वर्मा, जमशेदपुर जिलाध्यक्ष महेशानंद पांडेयं, सचिव रवीन्द्र कुमार मिश्र, सलाहकार आनंद कुमार मिश्रा, सतीश भास्कर, रंजीत मिश्रा, संजीव पाठक, विमल मिश्रा, कन्हैया पाठक, केंद्रीय समिति के संजय मिश्र, प्रदेश अध्यक्ष संजीव मिश्र, महासचिव मिथिलेश मिश्र, कोषाध्यक्ष मनोज मिश्र व अन्य ने अपने विचार रखे. मंच संचालन महासंघ के राष्ट्रीय प्रवक्ता चंदन मिश्र ने किया. वहीं झारखंड प्रदेश का कार्यकाल छह माह बढ़ाने की घोषणा की गई. सुर संध्या के तहत संजीव मिश्र म्यूजिकल कंपनी के फनकारों ने सुरीले गीतों से सतरंगी छटा बिखेरी. दूसरे व अंतिम दिन रविवार को विभिन्न प्रस्तावों और नई राष्ट्रीय कार्यसमिति के गठन के साथ ही सम्मेलन का समापन होगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही