Search

 
 
 

Jamshedpur : रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन में दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला संपन्न

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन के छठे स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला शनिवार को संपन्न हो गई. अंतिम दिन कई वक्ताओं ने ‘इंडियन नॉलेज सिस्टम और नैक बायनरी सिस्टम’ पर अपने विचार व्यक्त किए. मुख्य अतिथि कोल्हान विश्वविद्यालय के वित्त पदाधिकारी डॉ विनय कुमार सिंह ने कहा कि भारतीय ज्ञान पद्धति शिक्षा के साथ-साथ संस्कार की भी बात करता है. आज किताबी ज्ञान नहीं बल्कि मानवीय मूल्यों को अपनाने की आवश्यकता है. तभी समाज में मानवीय संवेदना जीवित रह पायेंगी. सम्मानित अतिथि के रूप में कोल्हान विश्वविद्यालय के आईक्यूएसी को-ऑर्डिनेटर डॉ संजय गोराई, अतिथि वक्ता और रिसोर्स पर्सन के तौर पर डॉ. विनय गुप्ता, डॉ विजय प्रकाश और डॉ दीपांजय श्रीवास्तव ने भी अपने उद्गार व्यक्त किए. इसे भी पढ़ें : Adityapur">https://lagatar.in/adityapur-356-candidates-included-in-the-selection-list-in-the-employment-fair-of-adityapur-employment-exchange/">Adityapur

: आदित्यपुर नियोजनालय के रोजगार मेला में 356 अभ्यर्थी चयन सूची में शामिल
कार्यशाला के दूसरे दिन कॉलेज के सचिव गौरव बचन ने स्वागत भाषण दिया. तत्पश्चात अध्यक्ष राम बचन ने रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन के भावी कार्यक्रमों की जानकारी साझा की. कार्यशाला के की नोट स्पीकर के रूप में ओडिशा से शिक्षाविद डॉ दिलीप मंगराज ने नैक बाइनरी सिस्टम को विस्तार से समझाया. कार्यशाला का संचालन डॉ. गंगा भोल और डॉक्टर सुमन लता ने संयुक्त रूप से किया. कार्यशाला में प्रतिभागी के रूप में डीबीएमएस कॉलेज, श्रीनाथ बीएड कॉलेज और करीम कॉलेज के प्रोफेसर उपस्थिति रहे. सभी सम्मानित शिक्षाविदों को भी उत्तरीय और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया. अंत में धन्यवाद ज्ञापन कॉलेज की प्राचार्या डॉ. कल्याणी कबीर ने किया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही