Search

 
 
 

जमशेदपुर : स्वर्णरेखा गांधी घाट पर दो दिवसीय पतंजलि समेकित रोग उपचार शिविर का आयोजन

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : मानगो स्वर्णरेखा नदी के किनारे स्थिति गांधी घाट में रविवार से दो दिवसीय पतंजलि समेकित रोग उपचार शिविर का आयोजन किया गया. भारत स्वाभिमान न्यास, पतंजलि योग परिवार समूह एवं पतंजलि वैलनेस सेंटर डिमना के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस शिविर में हरिद्वार से आए योग साधक रज्जन कांत पंडित समेकित रोगोपचार से योग साधकों को अवगत कराएंगे. पहले दिन उन्होंने आहारचर्या, दिनचर्या, योगचर्या, पंचकर्म, घरेलू चिकित्सा एक्युप्रेशर इत्यादि की जानकारी दी. शिविर के दौरान पतंजलि जिला समिति के कृष्ण कुमार, नरेंद्र कुमार, बिहारी लाल, आशुतोष झा, उमापति लाल दास,शिव प्रसाद सिंह, शालिग्राम मिस्त्री के साथ पतंजलि डिमना वैलनेस सेन्टर के कमल कुमार,विनोद सिंह एवं गौरी कांत उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-bjp-govindpur-mandal-workers-run-booth-wise-public-relations-campaign/">जमशेदपुर

: भाजपा गोविंदपुर मंडल के कार्यकर्ताओं ने चलाया बूथवार जनसंपर्क अभियान

शहर के लोगों के लिए वरदान साबित होगा शिविर- नरेंद्र कुमार

पतंजलि युवा भारत के जिला प्रभारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि समेकित रोग उपचार शिविर शहर के लोगों के लिए बरदान साबित होगा. शिविर में दी गई जानकारियों का अगर जीवन में अमल किया जाएगा तो  बीमारियों से लोगों को निजात मिलेगी. शिविर के सफल आयोजन में लालू राम, पतित पावन घटवारी,आरती सिन्हा, बबीता देवी आदि का सहयोग सराहनीय रहा. शिविर का आयोजन सोमवार को भी किया जाएगा. इससे पहले शिविर का उद्घाटन वरिष्ठ नागरिक समिति के अध्यक्ष सह गांधी घाट के संरक्षक शिवपूजन सिंह एवं भारत स्वाभिमान न्यास पूर्वी सिंहभूम के जिला प्रभारी अजय कुमार झा ने संयुक्त रुप से की. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-extortionist-in-the-name-of-sonu-singh-lodged-in-hotwar-jail-arrested-from-kolkata/">जमशेदपुर

: होटवार जेल में बंद सोनू सिंह के नाम पर रंगदारी मांगने वाला कोलकाता से गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही