Search

 
 
 

जमशेदपुर : सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन की दो दिवसीय देशभक्ति समूह गान एवं नृत्य प्रतियोगिता आयोजित

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन / तुलसी भवन द्वारा संस्थान के मुख्य सभागार में आयोजित स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यालयी छात्र-छात्राओं के लिये दो दिवसीय देशभक्ति समूह गान एवं नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसके अन्तर्गत रंगारंग देशभक्ति समूह नृत्य प्रतियोगिता सम्पन्न हुई. प्रतियोगिता में नगर के 24 विद्यालयों से कुल 196 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. सभी दलों की प्रस्तुति उच्च स्तरीय रही. इसे भी पढ़ें : रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-program-on-ayush-conclave-on-tribal-health-800-doctors-from-across-the-country-participated/">रांचीः

आयुष कॉनक्लेव ऑन ट्राइबल हेल्थ पर कार्यक्रम, देशभर से 800 चिकित्सक हुए शामिल
कार्यक्रम का आरंभ संस्थान के न्यासी अरुण कुमार तिवारी, अध्यक्ष सुभाष चन्द्र मुनका , उपाध्यक्ष रामनन्दन प्रसाद महासचिव प्रसेनजित तिवारी कोषाध्यक्ष विमल जालान, सह सचिव विद्यासागर लाभ एवं कार्यकारिणी के प्रसन्न वदन मेहता , ओम प्रकाश अग्रवाल द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन के साथ हुआ. प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में संहिता राणा, जया मुखर्जी, शिऊली एवं मिताली मित्रा उपस्थित थीं. प्रतियोगिता के परिणाम की घोषणा 15 अगस्त के बाद की जायेगी. इसे भी पढ़ें  : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-singhbhum-chamber-of-commerce-distributed-tricolor-among-the-members/">जमशेदपुर

: सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स ने सदस्यों के बीच वितरित किया तिरंगा
कार्यक्रम के संयोजक अरुणा भूषण शास्त्री, माधवी उपाध्याय, ब्रजेन्द्रनाथ मिश्र एवं नीता सागर चौधरी के साथ आयोजन को सफल बनाने में सर्वश्री यमुना तिवारी व्यथित, डाॅ० अजय कुमार ओझा, दिव्येन्दु त्रिपाठी, डाॅ वीणा पाण्डेय `भारती` , कैलाश नाथ शर्मा `गाजीपुरी`, अशोक पाठक स्नेही, नीलिमा पाण्डेय, सुरेश चन्द्र झा, उपासना सिन्हा,बसंत जमशेदपुरी , माधुरी मिश्रा, रीना गुप्ता, वीणा कुमारी नंदिनी, निर्मला राव , राजेन्द्र साह राज एवं जितेश तिवारी प्रमुख रहे. मौके पर बडी संख्या में विद्यार्थियों के अभिभावक एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं की उपस्थिति रही. प्रतियोगिता के समापन पर सभी प्रतिभागियों को प्रतिभागिता प्रमाण पत्र देकर एवं उनके शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही