Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : मिथिला सांस्कृतिक परिषद का दो दिवसीय विद्यापति स्मृति पर्व समारोह 8 और 9 अप्रैल को

Jamshedpur ( Sunil Pandey) : बौद्ध मंदिर मैदान (निकट राजेन्द्र विद्यालय), साकची के प्रांगण में किया जा रहा है. आयोजन के हक़ार (आमंत्रण) को घर घर तक पहुंचाने के लिये विद्यापति रथ प्रस्थान किया जा रहा है, जिससे आयोजन से सम्बंधित सूचना हर घर तक पहुँच सके. रथयात्रा समारोह के अतिथि में केएन मिश्र (पूर्व पुलिस उपाधिक्षक) बिजय खां (पूर्व कांग्रेस, ज़िलाध्यक्ष) सहित समाजसेवी एम सी मधुकर जी शामिल हुए. यह विद्यापति प्रचार रथ शहर के कोने कोने में जाकर सभी मैथिल भाषा भाषियों सहित आमजन को समारोह का हकार ( आमंत्रण) देंगे. यह आयोजन संध्या 5 बजे से आरम्भ होकर रात्रि 10 बजे तक चलेगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-sikh-living-dignity-connects-with-gurmat-by-removing-the-mind-from-the-disorders-bhagwan-singh/">जमशेदपुर

: मनमत विकारों से निकालकर गुरमत से जोड़ती है सिख रहत मर्यादा: भगवान सिंह

दिल्ली के कलाकार प्रस्तूत करेंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

इस सांस्कृतिक महाकुंभ के दिल्ली से मैथिली के प्रसिद्ध गायक विकास झा और अनामिका झा, दरभंगा से अरविंद सिंह, कंचन पांडेय, पंकज झा, शंकर नाथ झा सहित अनेक स्थानीय कलाकार भी उपस्थित रहेंगे. साथ ही उद्घोषणा एवं हास्य के लिए कृष्णा मिश्रा अपनी मनमोहक प्रस्तुति से आप सभी दर्शकों को मनोरंजन करेंगे. समारोह में आनंद मेला का आयोजन किया गया है जिसमे मैथिल ख़ान-पान सहित, विभिन्न तरह के अनेक स्टाल रहेंगे. इसबार दोनों दिन आनन्दमेला का आयोजन किया गया है. आप सभी मैथिली प्रेमियों के लिए अनेक मैथिली किताब, सीडी, केसेट, पाग, मिथिला पेंटिंग सहित अनेकानेक स्टाल रहेंगे. जिससे आप मिथिला की पारंपरिक समान ख़रीद पायेंगे. मिथिला सांस्कृतिक परिषद के कार्यकारिणी सदस्य सहित स्वयंसेवक घर घर तक आयोजन का संदेश पहुँचाने में लगे हुए हैं. आप सभी से आग्रह जो ज़्यादा से ज़्यादा संख्या में आकर आयोजन को सफल बनायें. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-cgpc-honored-balwinder-singh-head-of-telco-gurdwara/">जमशेदपुर

: टेल्को गुरुद्वारा के प्रधान बलविंदर सिंह को सीजीपीसी ने किया सम्मानित

कार्यक्रम को सफल बनाने में ये हैं जुटे

अध्यक्ष शिशिर झा, महासचिव सुजीत कुमार झा , कोषाध्यक्ष अमर कुमार झा, उपाध्यक्ष मोहन ठाकुर, पंकज रॉय, अशोक मिश्र, रंजीत झा बागबेड़ा, राजेश झा सिदगोड़ा, बबलू झा, शिव चंद्र झा, अनिल झा आदित्यपुर, राजेश झा जेम्को,पंडित बिपिन झा, सोमनाथ मिश्रा, धर्मेश झा, दिलीप कुमार झा, शंकर नाथ झा, नवकान्त झा, गोपाल चौधरी,नवीन झा, रूबी झा, विनय कुमार चौधरी, अनिल झा गम्हारिया, नवल किशोर चौधरी,बिलास झा, कैलाश झा, मिथिलेश झा, अनन्त ठाकुर, रणजीत झा, दिलीप मिश्रा, राजीव मिश्रा, आकाश मिश्र, धीरेंद्र झा, राजेन्द्र कर्ण, सुबोध झा, निलेश झा, देवेन्द्र झा सहित समाज के अन्य गणमान्य लोग अमलेश झा, शंकर पाठक, पंकज झा कलाकार, सरोज कांत झा, दीपक झा, अरुण कुमार झा कलाकार, अशोक झा पंकज,पंकज झा सोनारी , निवास झा, राघव मिश्रा, तरुण मिश्रा, निवास झा, प्रमोद मिश्र, सहित समाज के अन्य गणमान्य लोग और सम्पूर्ण कार्यसमिति लगे हुए हैं. इसे भी पढ़ें :  जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-advocates-recite-hanuman-chalisa-in-court-premises/">जमशेदपुर

: कोर्ट परिसर में अधिवक्ताओं ने किया हनुमान चालीसा का पाठ
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही