Search

जमशेदपुर : चोरी के मामले में दो हिरासत में, परिजनों ने थाना के बाहर किया हंगामा

Jamshedpur (Rohit Kumar)जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना के बाहर मंगलवार दोपहर महिलाओं ने जमकर हंगामा किया. महिलाओं का आरोप था कि पुलिस ने उनके दो लोगों को चोरी के मामले में 48 घंटे से ज्यादा हिरासत में रखा हुआ है और उन्हें लगातार बुरी तरह से प्रताड़ित किया जा रहा है. दरअसल, बीते दिनों बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के एक अधिवक्ता के घर 22 लाख की चोरी हो गई थी. इसी मामले में पुलिस ने बर्मामाइंस मुस्लिम बस्ती निवासी अरमान अंसारी और अमन को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने दोनों को 48 घंटे से ज्यादा हिरासत में रखा हुआ है. पुलिस दोनों को चोरी के आरोप में फंसा रही है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-women-complained-to-sdm-about-pollution-caused-by-gm-iron/">आदित्यपुर

: जीएम आयरन से हो रहे प्रदूषण की शिकायत महिलाओं ने एसडीएम से की
इधर मामले को लकर अरमान की पत्नी खुशबू ने बताया कि अरमान पूर्व में मारपीट और चोरी के मामले में जेल जा चुका है. वे लोग आठ माह से ओडिशा में रह रहे थे. पुलिस ने अरमान को फोन कर बुलाया था. कुछ दिनों पहले ही सभी बर्मामाइंस आए थे. वे लोग थाना जाने ही वाले थे कि पुलिस घर पर पहुंची और अरमान को थाना ले गई. खुशबू का आरोप है कि पुलिस द्वारा उसे प्रताड़ित किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-people-are-being-exploited-in-the-name-of-education-in-private-schools-gop/">चाईबासा

: प्राईवेट स्कूलों में शिक्षा के नाम पर जनता का हो रहा शोषण : गोप
वहीं मामले को लेकर थाना प्रभारी आलोक कुमार दुबे ने बताया कि घटना के दिन अरमान के मोबाइल को लोकेशन घटनास्थल के पास पाया गया.दूसरे दिन उसका मोबाइल बंद हो गया और उसने अपना नंबर बदल लिया. वहीं अमन और अरमान के बीच फोन पर कई बार बातचीत हुई है जिस कारण उसे हिरासत में लिया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/latehar-prayers-for-peace-and-tranquility-were-sought-in-jalsa-dastarbandi-and-payam-e-insaniyat-conference/">लातेहार

: जलसा दस्तारबंदी व पयाम-ए-इंसानियत कॉन्फ्रेंस में अमन व चैन की मांगी गयी दुआ

जमशेदपुर : टाटा-आरा एक्सप्रेस का बक्सर तक विस्तार

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/train-3.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर सांसद विद्यूत वरण महतो की पहल रंग लाई है. बीते दिनों ही टाटा दानापुर एक्सप्रेस का आरा तक विस्तार किया गया था. अब एक बार फिर से इस ट्रेन का विस्तार कर इसे बक्सर तक कर दिया गया. है. अब टाटा-आरा एक्सप्रेस (18183/18184)को बढ़ाकर बक्सर तक करने की मंजूरी रेल मंत्रालय ने प्रदान कर दी है. इसे भी पढ़ें : बिहारः">https://lagatar.in/bihar-in-bhagalpur-family-members-freed-the-accused-from-the-police-station/">बिहारः

भागलपुर में आरोपी को थाने से छुड़ा ले गए परिजन
रेल मंत्रालय द्वारा निर्गत सूचना के मुताबिक अब यह ट्रेन प्रतिदिन की तरह सुबह 8:15 पर टाटानगर रेलवे स्टेशन से खुलेगी और रात्रि 10:50 पर बक्सर पहुंचेगी. आरा के बाद यह ट्रेन बिहियां, रघुनाथपुर और डुमरावां स्टेशन पर रुकेगी. इस मौके पर सांसद विद्यूत वरण महतो ने टाटा से बक्सर के बीच ट्रेन सेवा प्रारंभ होने पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि उन्होंने इसके लिए अनेकों बार रेल मंत्रालय और रेल मंत्री के कार्यालय का चक्कर लगाया. इसे भी पढ़ें : राहुल">https://lagatar.in/rahul-gandhi-posted-on-x-and-termed-modi-government-as-the-enemy-of-the-countrys-future/">राहुल

गांधी ने एक्स पर पोस्ट कर मोदी सरकार को देश के भविष्य का शत्रु करार दिया

एसआई मंजुश्री बनी महिला व सन्नी एससी-एसटी थाना प्रभारी

[caption id="attachment_852493" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/SI-Sanni.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> सन्नी टोप्पो.[/caption] Jamshedpur (Rohit Kumar)जमशेदपुर के पुलिस केंद्र से से एसआई मंजुश्री कुंकल को जमशेदुपर महिला थाना का प्रभारी बनाया गया है वहीं एसआई सन्नी टोप्पो को बिरसानगर एसटी/एससी थाना का प्रभारी बनाया गया है. इसके अलावा पुलिस केंद्र से एसआई अनिता सोय को घाटशिला महिला एवं बाल संरक्षण थाना का प्रभारी बनाया गया है. इसे भी पढ़ें : राहुल">https://lagatar.in/rahul-gandhi-posted-on-x-and-termed-modi-government-as-the-enemy-of-the-countrys-future/">राहुल

गांधी ने एक्स पर पोस्ट कर मोदी सरकार को देश के भविष्य का शत्रु करार दिया
अनिता सोय को एएचटीयू का भी अतिरिक्त प्रभारी दिया गया है. इसको लेकर मंगलवार को एसएसपी किशोर कौशल ने अधिसूचना जारी कर दी है. सभी को जल्द से जल्द योगदान देने को कहा गया है. इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/latehar-11th-battalion-of-crpf-won-the-title/">लातेहार

: सीआरपीएफ की 11वीं बटालियन ने जीता खिताब

घाटशिला : आईसीसी के ईडी को यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने दी बधाई

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/Ghatshila-ICC-ED.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Ghatshila (Rajesh Chowbey) : झारखंड कांग्रेस प्रदेश सचिव सह मुसाबनी माइंस लेबर यूनियन ( इंटक ) के महामंत्री सनत कालटू चक्रवर्ती के नेतृत्व में युनियन का एक प्रतिनिधि मंडल मंगलवार को आईसीसी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर श्याम सुंदर सेठी से मुलाकात किया. इस दौरान कंपनी के एच आर अर्जुन लोहरा जी उपस्थित थे. मौके पर सनत कालटू चक्रवर्ती ने कहा की यूनियन की और से एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के पद पर पदौन्नति होने पर ईडी श्याम सुंदर सेठी को बधाई और शुभकामनाएं दिया. इसके अलावा मजदूरों के विभिन्न मुद्दों, माइंस खुलने के कार्य की प्रगति, मुसाबनी माइंस वेलफेयर फंड के ऑडिट कार्य की प्रगति, क्वार्टर लीज के संबंध मे तथा अन्य मजदूरों के मुद्दो पर सकारात्मक बातचीत किया. यूनियन की ओर से माइन्स चलाने के लिए पूरा सहयोग का भरोसा दिया. इस मौके पर मुसाबनी माइंस वेलफेयर सोसाइटी के सचिव संजय बोस, यूनियन के सचिव मकरा पातर, मऊभंडार मजदूर यूनियन के सचिव बाबूराव, अमित सेन सहित अन्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-women-complained-to-sdm-about-pollution-caused-by-gm-iron/">आदित्यपुर

: जीएम आयरन से हो रहे प्रदूषण की शिकायत महिलाओं ने एसडीएम से की

बहरागोड़ा: दो दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता का हुआ समापन

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/Bahragora-Puraskar.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Bahragora (Himangshu karan) : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के भूतिया पांचएत स्थित जुगीशोल मैदान में 28वें वर्ष दो दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता का समापन फाइनल खेल के साथ हुआ.बिंदु चंदन क्लब द्वारा आयोजित इस टूर्नामेंट में 24 टीमों ने भाग लिया. जबकि प्रत्येक टीम के 11 - 11 खिलाड़ी भाग लिए . मंगलवार को टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेला गया.फाइनल मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि मुखिया बिधन चंद्र मंडी, विशिष्ट अतिथि सामपद मांडी व सोमाय मुर्मु खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं फुटबॉल को किक मारकर किया. इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/latehar-prayers-for-peace-and-tranquility-were-sought-in-jalsa-dastarbandi-and-payam-e-insaniyat-conference/">लातेहार

: जलसा दस्तारबंदी व पयाम-ए-इंसानियत कॉन्फ्रेंस में अमन व चैन की मांगी गयी दुआ
मटियाला बनाम नेड़रा गांव के बीच फाइनल मैच खेला गया. रोमांचक मुकाबले में मटियाला विजेता बनी. विजेता एवं उपविजेता टीमों को मुख्य अतिथि मांडी के हाथों क्रमश 30 किलो व 25 किलो पोल्ट्री देकर पुरस्कृत किया गया. इस अवसर पर पता नाच कार्यक्रम आयोजित हुई पता नाच में केदुकोचा को 14000 व पश्चिम बंगाल को 7000 देकर पुरस्कृत किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि मुखिया श्री मांडी ने कहा विधायक समीर महंती की अनुपस्थिति में हमलोग कमिटी में आये है. इस मौके पर बाबलु मांडी,उप मुखिया पारबती मांडी,गोरा सोरेन,भीम मुर्मु,सेनाल मांडी, राम दास मांडी आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp