Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur : केजीबीवी पोटका में ड्रॉपआउट दो बच्चियों का हुआ नामांकन

Jamshedpur (Sunil Pandey) : पोटका प्रखंड के शंकरदा गांव की रहने वाली दो बच्चियों का केजीबीवी पोटका में नामांकन हुआ. दोनों का नामांकन गांव के पूर्व पार्षद करूणामय मंडल के प्रयास से संभव हुआ.शंकरदा के रहने वाले संतोष कुमार भकत वर्ष 2022 में मजदूरी करने के लिए घर से निकले. उसके बाद से आज तक वापस नहीं आए. इसके चलते उसकी बेटी बबीता भकत को पढ़ाई छोड़नी पड़ी. पति के नहीं रहने पर बबीता की मां सावित्री भकत मजदूरी कर अपना व दो बच्चियों का भरण पोषण करती है. लेकिन बच्ची को पढ़ाने में असमर्थ थी. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-rishabh-kumar-of-maithon-got-first-place-in-the-idea-competition-in-dvc/">धनबाद

: डीवीसी में विचार प्रतियोगिता में मैथन के ऋषभ कुमार को पहला स्थान

अभिभावकों ने पूर्व पार्षद को दिया साधूवाद

उसने इसकी जानकारी पूर्व पार्षद को दी. जिसके बाद शिक्षा विभाग में आवेदन देकर पूर्व पार्षद ने नामांकन की गुजारिश की. वहीं डोमजुड़ी गांव के रहने वाले चंद्राय सोरेन की माली हालत ठीक नहीं होने के कारण उन्होंने अपनी बेटी रानी सोरेन को उसके मामा के घर भेज दिया. लेकिन मामा की भी माली हालत ठीक नहीं होने के कारण रानी सोरेन ने पढ़ाई छोड़ दिया. पूर्व पार्षद स्वयं उसके मुसाबनी स्थित उत्कमित मध्य विद्यालय गए तथा वहां से स्थानांतरण प्रमाण पत्र लाकर केजीवीवी पोटका में नामांकन कराया. दोनों बच्चियों के अभिभावकों ने पूर्व पार्षद को इसके लिए साधूवाद दिया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही