Search

 
 
 

जमशेदपुर : 4.20 लाख के गांजा के साथ रांची की महिला समेत दो गिरफ्तार

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : टाटानगर आरपीएफ और फ्लाइंग टीम ने इस्पात एक्सप्रेस से 21 किलो गांजा के साथ एक महिला और एक युवक को गिरफ्तार किया है. आरोपी सफहद अंसारी रांची के चांहो थाना क्षेत्र के बालसोपरा मदरसा चौक का रहने वाला है जबकि कमरून निशा नगड़ी थाना क्षेत्र की रहने वाली है. पुलिस ने दोनों के पास से दो बैग में बंद 20 गांजा के पैकेट बरामद किए जिसका कुल वजन 21 किलो है. बाजार में इसकी कीमत 4.20 लाख रुपये बताई जा रही है. [caption id="attachment_555062" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/amshedpur-rpf-arrest-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> बरामद गांजा[/caption]

ओडिशा से लेकर आ रही थी गांजा

जानकारी देते हुए आरपीएफ प्रभारी संजय कुमार तिवारी ने बताया कि सोमवार की सूचना मिली थी कि इस्पात एक्सप्रेस से गांजा की तस्करी हो रही है. सूचना पर टीम एक्टीव हो गई और इस्पात एक्सप्रेस के प्लेटफॉर्म नंबर पांच पर आते ही टीम ट्रेन पर चढ़ गई. कोच नंबर डी-2 में एक संदिग्ध बैग पाया गया. साथ ही एक महिला को पकड़ा गया. पूछताछ में महिला ने बताया कि वह ओडिशा से गांजा लेकर आ रही है. इसके बाद उसे जेल भेज दिया गया. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-fire-broke-out-in-a-cargo-auto-parked-in-ulidih-burnt-to-ashes/">जमशेदपुर

: उलीडीह में खड़े मालवाहक ऑटो में लगी आग, धूं-धूं कर जला
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही