Search

 
 
 

जमशेदपुर : टकलू लोहार हत्याकांड का मुख्य आरोपी समेत दो टाटानगर स्टेशन से गिरफ्तार

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के टाटानगर स्टेशन के इंट्री गेट से आरपीएफ और जीआरपी ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों में अभिजीत मंडल उर्फ कांडी और गौरव कुमार राम शामिल हैं. दोनो के पास से पुलिस ने एक देसी कट्टा, एक देसी पिस्टल और चार जिंदा गोली बरामद किया है. दोनो अपराधी 1 फरवरी को सीतारामडेरा में हुए टकलू लोहार हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी है. इसे भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-one-arrested-for-killing-wild-bear-sent-to-jail/">गिरिडीह

: जंगली भालू की हत्या के आरोप में एक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

कोलकाता जाने की तैयारी में थे दोनों

जानकारी देते हुए रेल डीएसपी हेडक्वार्टर 1 जयश्री कुजूर ने बताया कि मंगलवार रात दोनो संदिग्ध अवस्था में टाटानगर स्टेशन मुख्य एंट्री गेट के पास घूम रहे थे. इसी दौरान दोनो को पकड़कर पूछताछ की गई. पूछताछ में दोनो ने अपना नाम बताया. तलाशी के क्रम में दोनो के पास से हथियार बरामद किया गया. डीएसपी ने बताया कि दोनो टकलू लोहार की हत्या के बाद शहर छोड़कर फरार हो गए थे. 11 मार्च को दोनो मुंबई से जमशेदपुर आए थे. मंगलवार को दोनो कोलकाता जाने के लिए निकले थे तभी रेल पुलिस और आरपीएफ ने दोनो को पकड़ लिया. इधर जमशेदपुर पुलिस दोनों को रिमांड पर लेने की तैयार कर रही है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही