Search

 
 
 

जमशेदपुर : ठनठनी में टेंपो पलटने से दो घायल

 
Jamshedpur (Ashok Kumar) : तमुलिया के ठनठनी मेन रोड पर डाला टेंपो पलटने से उसपर सवार दो लोग घायल हो गये. घटना के बाद सभी घायलों को इलाज के लिये स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया गया था. इसके बाद दोनों को एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया. इधर एमजीएम अस्पताल से भी दोपहर बाद रेफर कर दिया गया है. इसे भी पढ़ें : निदेशक">https://lagatar.in/director-is-on-leave-health-minister-should-improve-the-system-of-rims-governor/">निदेशक

छुट्टी पर हैं, रिम्स की व्यवस्था सुधारें स्वास्थ्य मंत्री : राज्यपाल

लावजोड़ा मंदिर से लौट रहे थे घायल

घटना के बारे में बताया गया कि राहुल यादव और शिवराम सिंह मुंडा मानगो समतानगर रोड नंबर 15 मानगो के रहने वाले हैं. दोनों ओड़िशा के लावजोड़ा मंदिर गये हुये थे. लौटने के क्रम में ही टेंपो पलट गया. टेंपो के पीछे दोनों घायल बैठे हुये थे. टेंपो पर चार लोग सवार थे, लेकिन आगे बैठे दो लोगों को चोटें नहीं आया है.

पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने भिजवाया अस्पताल

घटना की जानकारी मिलने पर पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने दोनों घायलों को स्थानीय सीएचसी में भर्ती करवाया था. घायलों में राहुल यादव का दाहिना पैर टूट गया है जबकि शिवराज सिंह मुंडा का बांया हाथ टूट गया है. इसे भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-farmers-facing-drought-started-cultivation-of-oilseed-crops/">गिरिडीह

: सुखाड़ की मार झेल रहे किसानों ने शुरू की तेलहन फसलों की खेती
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही