Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : सड़क दुर्घटना में एक महिला समेत दो घायल

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : गालूडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-18 पर फोरलेन ओवर ब्रिज के नीचे शुक्रवार की देर रात बस से उतर कर घर की ओर जा रहे महिला पुरुष को अज्ञात बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों महिला पुरुष के सिर में गंभीर चोट लगी है. घटना की सूचना मिलने के बाद गालूडीह पुलिस पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए घाटशिला अनुमंडल अस्पताल लाया पहुंचाया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-irshad-injured-by-bullet-died-in-tmh-during-treatment/">जमशेदपुर

: गोली लगने से घायल इरशाद की इलाज की दौरान टीएमएच में मौत

बेहतर उपचार के लिए एमजीएम रेफर 

घाटशिला अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सक दोनों को प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए एमजीएम रेफर कर दिया. जानकारी के अनुसार हेंदलजुरी निवासी राम मुर्मू एवं देवली निवासी महिला चिंतामणि हेम्बम गालूडीह बस स्टैंड पर बस से उतर कर अपने घर की ओर जा रहे थी. इसी दौरान तेज गति से आ रही एक मोटरसाइकिल ने दोनों को जोरदार टक्कर मार दी. इस घटना में राम मुमू एवं चिंतामणि हेंब्रम के सर पर गंभीर चोट लगी है. टक्कर मारने के बाद मोटरसाइकिल सवार मौके का फायदा उठाकर वहां से फरार हो गया. दोनों घायलों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही