Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : सांड़ के हमले में दो लोगों की मौत, साकची शीतला मंदिर के पास हुई घटना

Jamshedpur (Rohit kumar) :  साकची में शुक्रवार सुबह 5.30 बजे एक सांड ने जमकर उत्पात मचाया. इस घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे व्यक्ति ने अस्पताल जाने के क्रम में दम तोड़ दिया. इधर घटना के बाद अफरा–तफरी मच गई. लोग अपनी जान बचाकर भागते दिखे. लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और सांड को वाहनों के बीच घेरकर रखा है.

अचानक से करने लगा हमला

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह 5.30 बजे लोग शीतला मंदिर के पास से पैदल ही गुजर रहे थे. इतने में वहां मौजूद सांड ने अचानक दो लोगों पर हमला कर दिया. लोगों ने उसे भगाने का भी प्रयास किया पर वह हमला करता रहा. सांड के आतंक से लोगों में भय का माहौल है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही