Jamshedpur (Ratan Singh) : आदित्यपुर थाना अंतर्गत टाटा- कांड्रा मार्ग पर शनिवार देर रात हुए एक भीषण सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई. जबकि एक युवक की गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल का इलाज टीएमएच में चल रहा है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. मृतकों में राहुल करुवा (18) और सोनू मुंडा (19) शामिल हैं, जबकि घायल का नाम गणेश बताया जा रहा है. सभी गम्हरिया के बोलायडीह के रहने वाले हैं. घटना शनिवार रात 12:40 के आसपास की बताई जा रही है. परिजनों ने बताया कि तीनों एक बाइक से अपने एक दोस्त के घर थाना मोड़ जाने की बात कहकर निकले थे. देर रात 2 बजे आदित्यपुर पुलिस ने उन्हें दुर्घटना की जानकारी दी. इसके बाद परिजन एमजीएम पहुंचे. यहां आकर उन्हें राहुल और सोनू की मौत की खबर मिली. बताया जा रहा है कि किसी भारी वाहन ने इनकी बाइक को टक्कर मार दी और फरार हो गया. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.
जमशेदपुर : टाटा-कांड्रा मार्ग पर सड़क दुर्घटना में दो की मौत, एक घायल
Last Updated: Jan 14, 2024 12:00 AM (IST)