Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : केएमपीएम के दो छात्रों का कांदरबेड़ा के स्वर्णरेखा नदी में डूबने की आशंका

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Rohit Kumar) : सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र के कांदरबेड़ा स्थित स्वर्णरेखा नदी में दो छात्रों की डूबने की आशंका जताई जा रही है. डुबने वालों में मानगो सुभाष कॉलोनी निवासी 17 वर्षीय कुणाल सिंह और सिदगोड़ा बारा फ्लैट का रहने वाला उसका साथी शिवम शामिल है. घटना बुधवार दोपहर दो बजे की बताई जा रही है. हालांकि गुरुवार तक दोनों की कोई जानकारी नहीं मिल पाई है. दोनों के कपड़े मोबाइल और एक स्कूटी पुलिस ने नदी किनारे से बरामद की है. दूसरी ओर डोबो-कांदरबेड़ा सड़क से गुजर रहे स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता भी घटनास्थल पर रूके और पूरी जानकारी ली. उन्होंने तेजी से तलाश करने का निर्देश प्रशासन को दिया. घटनास्थल पर सुबह भाजपा नेता विकास सिंह भी पहुंचे थे. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-villagers-saranda-are-forced-to-earn-their-living-by-selling-bidis-siyali-sal-leaves/">किरीबुरू

: बीड़ी, सियाली, साल पत्तों को बेच जीवन यापन करने को विवश है सारंडा के ग्रामीण

परिजनों ने मोबाइल पर फोन किया तभी मिली जानकारी

कुणाल केएमपीएम कॉलेज का छात्र है. वह बुधवार को जब वह घर नहीं लौटा तो उसकी मां ने कुणाल के मोबाइल पर लगभग एक बजे फोन किया. कुणाल का फोन कपाली थाना के थानेदार ने उठाकर उन्हें थाना बुलाया और बताया कि उनके बेटे का कपड़ा, मोबाइल फोन और स्कूटी चांडिल कांदरबेड़ा के वैसे स्थान में मिला है जहां कोई आसानी से जा नहीं सकता. वहीं स्थानीय लोगों के अनुसार बुधवार दोपहर लगभग दो बजे दो बच्चों को लोगों ने डूबते हुए देखा था. इधर, डुबने की सूचना पर पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोनों की तलाश में जुट गई है. सूचना पाकर भाजपा नेता विकास सिंह भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-road-turns-into-swamp-villagers-of-sidho-kanhu-colony-stop-plying-of-vehicles/">चाकुलिया

: सड़क दलदल में तब्दील, सिद्धो-कान्हू कॉलोनी के ग्रामीणों ने वाहनों का परिचालन रोका
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही