Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : रुंगटा माइंस में गैस रिसाव से दो मजदूर की मौत, एक गंभीर

Jamshedpur (Rohit kumar) : सरायकेला-खरसांवा जिले के राजनगर थाना अंतर्गत रुंगटा माइंस में गैस रिसाव से दो मजदूर की मौत हो गई. इस घटना में एक मजदूर गंभीर रुप से घायल हो गया है. घटना बुधवार सुबह की है. इस घटना में बिहार के वैशाली जिला निवासी विशाल कुमार शर्मा और राहुल कुमार की मौत हो गई, जबकि दिनेश राय घायल है. जानकारी के अनुसार सभी कंपनी के एक बंद प्लांट में काम कर रहे थे. इसी दौरान प्लांट से कार्बनडाई ऑक्साइड गैस का रिसाव होने लगा, जिससे वहां काम कर रहे विशाल, राहुल और दिनेश बेहोश हो गए. इधर घटना की सूचना मिलते ही प्रबंधन ने सभी को इलाज के लिए जमशेदपुर के टीएमएच पहुंचाया. टीएमएच में डॉक्टरों ने जांच के बाद विशाल और राहुल को मृत घोषित कर दिया, जबकि दिनेश की हालत गंभीर बताई. प्रबंधन की ओर से मृतकों के परिजनों को सूचित किया गया है. इसे भी पढ़ें : कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-investigation-of-dhibra-businessman-arjun-sao-murder-case-resumed-after-9-months/">कोडरमा

: 9 माह बाद फिर से शुरू हुई ढ़िबरा व्यवसायी अर्जुन साव हत्याकांड की जांच
सूचना पाकर मृतकों के परिजन गुरुवार की देर रात 2 बजे सड़क मार्ग से जमशेदपुर पहुंचे. परिजनों ने बताया कि विशाल और राहुल एक ही गांव के रहने वाले थे. दोनों तीन माह पहले काम की तलाश में शहर आए थे. दोनों को रुंगटा माइंस में काम मिला था. बुधवार की सुबह 8 बजे कंपनी वालों ने फोन कर बताया कि गैस रिसाव होने के कारण दोनों बेहोश हो गए पर जब शहर पहुंचे तो पता चला की दोनों की मौत हो गई है. इस मामले में जब टीएमएच में मौजूद कंपनी प्रबंधन से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने इस बारे में कुछ भी बताने से साफ इंकार कर दिया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही