Search

 
 
 

जमशेदपुर : मरीन ड्राईव रोड में ओवरलोड एवं बिना परमिट के खड़े 11 वाहनों से वसूला दो लाख रुपये जुर्माना

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) :  जिला परिवहन विभाग ने गुरूवार को सोनारी मरीन ड्राईव रोड में सघन वाहन जांच अभियान चलाया. इस दौरान बिना परमिट, ओवरलोड एवं अवैध पार्किंग में खड़े 11 वाहनों को जब्त किया गया. जिसमें आठ को ब्लैकलिस्ट करते हुए दो लाख रुपया जुर्माना वसूला गया. जबकि तीन वाहनों को जब्त किया गया. जब्त किए गए थीनों वाहन साकची थाना में रखे गए हैं. जिला परिवहन पदाधिकारी देनेश रंजन के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान के बाद ऐसे वाहन चालकों मे हड़कंप मच गया है. जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि मोटर वाहन अधिनियम के अनुरूप वाहनों का परिचालन नहीं होने, अवैध पार्किंग, ओवरलोड तथा वैध परमिट नहीं पाये जान पर उक्त कार्रवाई की गई है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-block-closure-will-be-held-in-tata-motors-on-august-27/">जमशेदपुर:

टाटा मोटर्स में 27 अगस्त को रहेगा ब्लॉक क्लोजर

22 को भी तीन वाहनों से वसूला गया था डेढ़ लाख

बीते 22 अगस्त को भी परिवहन विभाग की ओर से मरीन ड्राईव रोड में वाहन जांच अभियान चलाकर आठ वाहनों से डेढ़ लाख रुपया वसूला गया था. जबकि उस दिन भी तीन वाहन जब्त किए गए थे. जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया की वाहनों की जांच एवं जुर्माना वसूली की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-young-scientist-gopalji-reached-the-city-to-awaken-the-desire-for-research-and-research-among-the-youth/">जमशेदपुर

:  युवाओ में खोज एवं शोध की ईच्छा जगाने शहर पहुंचे युवा वैज्ञानिक गोपालजी
  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही