Search

 
 
 

जमशेदपुर : मानगो बड़ा हनुमान मंदिर से चांदी का मुकुट चुराते दो नाबालिग पकड़ाए

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : मानगो थाना अंतर्गत बड़ा हनुमान मंदिर में बुधवार की सुबह दो नाबालिग को भगवान का मुकुट चोरी करते रंगे हाथ पकड़ा गया. मंदिर के पुजारियों ने दोनों नाबालिग चोरों के पास से चोरी का मुकुट बरामद किया. दोनों को मानगो पुलिस के हवाले कर दिया गया, जहां से पुलिस ने अग्रिम कार्रवाई करते हुए दोनों नाबालिग को बाल सुधार गृह भेज दिया. इस मामले में रविंद्र तिवारी के बयान पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-chintu-singh-was-arrested-at-11-am-at-6-pm-the-court-gave-bail-and-reprimanded-the-police/">जमशेदपुर

: सुबह 11 बजे चिंटू सिंह की हुई गिरफ्तारी, शाम 6 बजे कोर्ट ने दी बेल और पुलिस को लगाई फटकार

एक चोर अब भी फरार

मानगो थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि सुबह पांच बजे तीन नाबालिग चोरी करने के उद्देश्य से मंदिर में घुसे थे. तीनों ने मंदिर में भगवान के चांदी के मुकुट को चुरा लिया था. इतने में वहां मंदिर के पुजारी ने दो चोर को चोरी करते पकड़ा पर एक चोर मौके से फरार हो गया. इसके पूर्व भी मंदिर से मुकुट की चोरी हो चुकी है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही