Search

 
 
 

जमशेदपुर: बिहार के ट्रेलर चालक पर हमलाकर दो बदमाशों ने लूटे मोबाइल

 
Jamshedpur : बिहार के रहने वाले एक ट्रेलर चालक पर हमला करके दो बदमाशों ने टेल्को थाना क्षेत्र में मोबाइल लूट लिया. घटना की सूचना मिलते ही टेल्को पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और चालक को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया है. घटना में चालक को गंभीर चोटें आयी है. उसका दाहिना पैर टूट गया है. पुलिस चालक के हिसाब से बदमाशों का पता लगाने का प्रयास कर रही है. साथ ही सीसीटीवी कैमरा भी खंगाल रही है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-railway-contractor-throwing-garbage-at-tatanagar-station-on-the-roadside/">जमशेदपुर:

टाटानगर स्टेशन के कचरे को सड़क किनारे फेंक रहा रेलवे ठेकेदार

टाटा मोटर्स पार्किंग के पास की है घटना

घटना के बारे में बिहार के खगड़िया, छोटी बलहा गांव के रहने वाले ट्रेलर चालक गौतम कुमार ने बताया कि वह 14 अप्रैल की रात के 9 बजे एमडी ट्रांसपोर्ट आया हुआ था. इस बीच उसने अपनी ट्रेलर को टाटा मोटर्स पार्किंग में खड़ी की थी. उन्हें बताया गया था कि माल लेकर जाना है, लेकिन अभी और दो दिन प्रतीक्षा करनी पड़ेगी.

जा रहा था खाना खाने

ट्रेलर को खड़ी करने के बाद चालक गौतम रात के 9 बजे खाना खाने के लिए जा रहा था. इस बीच ही दो बदमाश पीछे से आए और रॉड से हमला कर दिया. घटना के समय बदमाशों ने उससे रुपये की भी मांग की थी, लेकिन उसके पास रुपये नहीं थे. इस कारण से बदमाशों ने बुरी तरह से उसकी पिटाई करने के बाद उससे मोबाइल लूट लिया. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर:">https://lagatar.in/adityapur-family-suspects-eccentric-lover-in-murder-of-girl-by-slitting-her-throat/">आदित्यपुर:

युवती की गला रेतकर हत्या में परिजनों को सनकी प्रेमी पर शक
[wpdiscuz-feedback id="lhzdlxm7sj" question="Please leave a feedback on this" opened="1"][/wpdiscuz-feedback]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही