Search

 
 
 

जमशेदपुर : टाटानगर स्टेशन मेन रोड पर दो बदमाशों ने यात्री को लूटा

 
Jamshedpur : टाटानगर रेलवे स्टेशन के पास मेन रोड पर दो बदमाशों ने एक रेल यात्री से मंगलवार की देर रात लूटपाट किया. घटना का विरोध करने पर यात्री पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल भी कर दिया. मामला थाने तक पहुंचा हुआ है. इसे भी पढ़ें :राजू">https://lagatar.in/cm-hemant-soren-expressed-grief-over-the-death-of-raju-srivastava-said-his-passing-is-an-irreparable-loss-to-the-comic-world/">राजू

श्रीवास्तव के निधन पर सीएम हेमंत सोरेन ने जताया दुख, कहा- उनका जाना हास्य जगत की अपूरणीय क्षति 

बागबेड़ा थाना क्षेत्र का है मामला

घटना बागबेड़ा थाना क्षेत्र की है. आरा के रहने वाले यात्री मुकेश कुमार मंगलवार को अपने भाई के यहां परसुडीह के हलुदबानी में आए हुए थे. उन्हें रात के 11.30 बजे टाटानगर रेलवे स्टेशन से एक ट्रेन पकड़कर उड़ीसा जाना था. इस कारण से मुकेश स्टेशन मेन रोड पर अभी उतरे ही थे. इसी बीच दो बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और चाकू से सिर पर हमला कर दिया. जेब से मोबाइल और नकद ₹1000 लूट कर फरार हो गए. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-rail-wheel-and-highway-jam-agitation-continues-for-the-second-day-in-khemasholi-west-bengal/">चाकुलिया

: पश्चिम बंगाल के खेमाशोली में रेल चक्का व हाईवे जाम आंदोलन दूसरे दिन भी जारी

पुलिस ने दोनों बदमाशों को दबोचा

मामला बागबेड़ा थाना पहुंचते ही पुलिस सक्रिय हुई और छापेमारी करके दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बदमाशों के पास से लूटे गए मोबाइल और नकदी भी बरामद कर लिया है. इधर घटना के बाद मुकेश ने अपनी ओडिशा की यात्रा रद्द कर दी है. घटना के बाद से वे खासा परेशान है. अब उनके पास कहीं जाने के लिए भी रुपए नहीं है. वही पुलिस दोनों बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी कर रही है. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-people-of-barajamda-demand-to-provide-medical-facilities-at-noamundi-hospital/">किरीबुरू

: बड़ाजामदा के लोगों ने नोवामुंडी अस्पताल में की चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की मांग 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही