Search

 
 
 

जमशेदपुर : गणतंत्र दिवस परेड दिल्ली के लिए जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी की दो एनसीसी कैडेट का चयन

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में होने वाले गणतंत्र दिवस शिविर-2024 में राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के कुल 2 हजार 274 कैडेट्स हिस्सा लेंगे. इनमें देशभर से 907 लड़कियों की भागीदारी रहेगी. यह शिविर एक महीने तक चलेगा. जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी की एनसीसी कैडेट अनमोल परी मिश्रा और काजल शर्मा का चयन गणतंत्र दिवस शिविर-2024 के लिए हुआ है. यूनिवर्सिटी की कैडेट अनमोल परी मिश्रा का चयन बेस्ट कैडेट के लिए किया गया है, जबकि कैडेट काजल शर्मा का चयन कर्तव्य पथ के लिए हुआ है. अनमोल परी मिश्रा बिहार और झारखंड राज्य से अकेली महिला कैडेट हैं जिनका चयन बेस्ट कैडेट के लिए हुआ है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-dr-shukla-mohanty-becomes-academic-advisor-to-the-governor-of-odisha/">जमशेदपुर

: डॉ शुक्ला मोहांती बनीं ओड़िशा के राज्यपाल की एकेडमिक सलाहकार
यूनिवर्सिटी की कुलपति प्रो (डॉ ) अंजिला गुप्ता ने बताया कि गणतंत्र दिवस शिविर का उद्देश्य एनसीसी कैडेट को राष्ट्र की समृद्ध परंपराओं से परिचित कराना और कैडेट को मूल्यगत प्रणाली से सशक्त बनाना है. यह शिविर राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा और सांस्कृतिक विचारों के आदान-प्रदान एंव कार्यक्रमों के माध्यम से विविधता में एकता को भी विस्तार देता है. कुलपति ने 37 झारखंड बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल विनय आहूजा और विश्वविद्यालय की एनसीसी की केयर टेकर ऑफिसर प्रीति को हार्दिक बधाई देते हुए कहा है कि उनके अभूतपूर्ण योगदान के कारण आज जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी की दोनों एनसीसी कैडेट दिल्ली के गणतंत्र दिवस समारोह में पहुंच सकी हैं. उन्होंने कैडेट काजल शर्मा और कैडेट अनमोल परी मिश्रा के उज्जवल भविष्य की कामना की है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही