Search

 
 
 

जमशेदपुर : वीमेंस यूनिवर्सिटी की दो एनसीसी कैडेट का थल सैनिक कैंप दिल्ली के लिए चयन

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी की एनसीसी कैडेट का दिल्ली में होने वाले थल सैनिक कैंप के लिए चयन हुआ है. यूनिवर्सिटी की कुलपति प्रो (डॉ) अंजिला गुप्ता ने बताया कि राष्ट्रीय कैडेट कोर युवाओं को सशस्त्र बलों में शामिल एवं प्रेरित करने के लिए अनुकूल वातावरण प्रदान करता है. केयरटेकर ऑफिसर प्रीति ने बताया है कि हमारे विश्वविद्यालय की दो एनसीसी कैडेट अंडर ऑफिसर दीप्ति कुमारी और कैडेट सुनीता कुंतीया का चयन दिल्ली में होने वाले थल सैनिक कैंप में किया गया है. थल सैनिक कैंप का उद्देश्य सेना प्रशिक्षण की मुख्य विशेषताओं से अवगत कराना, प्रतिस्पर्धी भावना पैदा करना और केडैटों के बीच अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्रीय एकता की भावना को बढ़ावा देना है. थल सैनिक कैंप आर्मी विंग की कैडेटस् के लिए राष्ट्रीय स्तर का कैंप है। इसके लिए चयन होना विश्वविद्यालय के लिए गर्व का विषय है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-honorary-doctorate-to-minister-champai-soren-gold-medal-to-21-students-silver-to-16-at-the-convocation-of-netaji-subhash-university-ii/">जमशेदपुर

: नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी द्वितीय के दीक्षांत समारोह में मंत्री चंपई सोरेन को डॉक्टरेट की मानद उपाधि, 21 छात्रों को गोल्ड मेडल, 16 को सिल्वर

विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से हुआ चयन

इस कैंप के लिए एनसीसी कैडेटस् का चयन हेल्थ एंड हाइजीन, टेंट फीचिंग, बाधा दौड़, जजिंग डिस्टेंस फील्ड सिग्नल, राइफल शूटिंग, मैप रीडिंग आदि प्रतियोगिताओं के माध्यम से किया गया. बिहार एवं झारखंड राज्य के 570 एनसीसी कैडेट्स ने रांची के खेलगांव में 1 से 19 अगस्त प्री-थल सैनिक कैंप में भाग लिया था, जिसमें महिला विश्वविद्यालय की दो एनसीसी कैडेट्स का सलेक्शन हुआ है. आगामी 7 सितंबर से लॉन्चिंग कैंप रांची के नामकुम में लगेगा और 19 से 30 सितंबर तक दिल्ली में ऑल इंडिया थल सैनिक कैंप का आयोजन किया जाएगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही