Search

जमशेदपुर : पारिवारिक विवाद में दो पक्षों में मारपीट, थाना पहुंचा मामला

Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के गोलमुरी थाना अंतर्गत नामदा बस्ती में पारिवारिक विवाद में दो पक्षों में मारपीट हुई. घटना में दोनों पक्ष के लोग घायल हुए. शुक्रवार को मामला थाना पहुंचा जहां दोनों पक्षों ने लिखित शिकायत की. एक पक्ष से अजय कुमार ने बताया कि वह अपने घर में थे. शुक्रवार की सुबह उनकी बेटी पानी भरने नीचे गई थी तभी उनका भाई असीम कुमार बेटी नंदनी के साथ गलत हरकत करने लगा. जब बेटी बीच-बचाव करने के लिए चीखी तो वे चीख सुनकर नीचे आए. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-bike-rider-injured-in-road-accident-condition-critical-hospitalized/">किरीबुरू

: सड़क दुर्घटना में बाइक सवार घायल, हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती

विरोध करने पर असीम ने किया हमला

उन्होंने असीम को ऐसा करने का विरोध किया तो असीम ने पास रखे बाल्टी से उस पर हमला कर दिया इससे उनके आंख के पास चोट आई. घटना के बाद वे शिकायत करने गोलमुरी थाना पहुंचे हैं. हालांकि इस मामले में दूसरे पक्ष से भी एक महिला धायल हुई है. दूसरे पक्ष से असीम ने घटना को लेकर कुछ भी कहने से इंकार कर दिया है. इधर, शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp