Search

जमशेदपुर : कदमा में पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, चले ईट-पत्थर

Jamshedpur (Rohit Kumar) : कदमा थाना अंतर्गत शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर चार में गुरुवार को पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई. इस घटना में एक पक्ष से रोहित सिंह घायल हो गया. स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामले को शांत करवाया. घटना के बाद घायल अवस्था में रोहित कदमा थाना पहुंचा जहां से उसे इलाज के लिए एमजीएम भेजा गया. उसके सिर पर गंभीर चोट लगी है. घटना की जानकारी देते हुए रोहित ने बताया कि वह नदी किनारे अपने साथी राजीव के साथ बैठा था तभी वहां बस्ती के ही रहने वाले आकाश और उसके दो भाई पहुंचे. उनके पास धारदार हथियार थे. सभी ने मिलकर हमला कर दिया. आकाश के एक भाई ने पत्थर से उसके सिर पर वार किया. रोहित ने बताया कि आकाश का विवाद उसके छोटे भाई से है जिस कारण आकाश ने हमला किया. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-six-arrested-for-assaulting-mangoes-bolero-of-the-accused-seized/">जमशेदपुर

: मानगो में मारपीट करने के मामले में छह गिरफ्तार, आरोपियों की बोलेरो जब्त

दोनों पक्ष एक दुसरे पर लगा रहे आरोप

इधर, कदमा थाना में आकाश के परिजन भी पहुंचे. उन्होंने बताया कि रोहित सिंह दबंग प्रवृति का है. वह पूर्व में शराब भट्ठी चलाता था जिसकी शिकायत कर उसे तोड़वा दिया गया. इसके अलावा वह सरकारी जमीन पर भी अवैध कब्जा कर उसमें भवन बनवा रहा था उसे भी तोड़वा दिया गया है. इसी बात को लेकर वह अक्सर घर के सामने हंगामा करता है. गुरुवार को वह चाकू लेकर घर पहुंच गया था और आकाश के छोटे भाई पर हमला कर दिया. बीच बचाव के दौरान रोहित को चोट आई. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp