Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : अरबों रुपये के जीएसटी घोटाले में दो सगे भाई कोलकाता से गिरफ्तार

Jamshedpur (Rohit Kumar)जमशेदपुर की जीएसटी इंटेलिजेंस ने अरबों रुपये के जीएसटी घोटाले का खुलासा किया है. टीम ने कोलकाता के साल्ट लेक इलाके में छापेमारी कर 522 करोड़ के जीएसटी घोटाला करने वाले दो सगे भाई अमित गुप्ता और सुमित गुप्ता को गिरफ्तार किया है. टीम दोनों को मंगलवार को कोलकाता से गिरफ्तार कर जमशेदपुर लेकर पहुंची और एमजीएम अस्पताल में मेडिकल कराने के बाद दोनों को जेल भेजने की तैयारी में जुट गई. इस मामलें में टीम ने पूर्व में कारोबारी विक्की भलोटिया और शिव कुमार देवड़ा को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा है. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-deputation-of-7-zonal-magistrates-and-police-officers-on-eid/">धनबाद

: ईद पर 7 जोनल मजिस्ट्रेट व पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति

100 से ज्यादा फर्जी कंपनी बानकर किया फर्जीवाड़ा 

मामले का खुलासा तब हुआ जब जमशेदपुर की जीएसटी इंटेलिजेंस की टीम ने जांच की. जांच में पाया कि जमशेदपुर में कई ऐसी कंपनियां है जिनमें फर्जी तरीके से लेनदेन किया जा रहा है. जांच के क्रम में पाया गया कि 100 से ज्यादा कंपनियां ऐसी है जिसमें फर्जी तरीके से लेनदेन हो रहा है. अब तक इन कंपनियों में तीन हजार से ज्यादा के लेनदेन सामने आए है. जमशेदपुर में ही 150 करोड़ रुपये से ज्यादा का जीएसटी घोटाला सामने आया है. इसके बाद एक टीम का गठन किया गया जिसमें सिनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर रौशन कुमार मिश्रा, इंटेलिजेंस ऑफिसर दिनेश कुमार, राजीव रंजन और राजेश कुमार शामिल थे. टीम ने अमित गुप्ता और सुमित गुप्ता को कोलकाता से गिरफ्तार कर लिया. जीएसटी घोटाले का आंकड़ा यह आंकड़ा 5000 करोड़ तक जा सकता है. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-special-attention-will-be-kept-on-social-media-sdo/">चांडिल

: सोशल मीडिया पर रहेगी विशेष नजर : एसडीओ

रांची के कारोबारी विवेक नरसरिया रडार पर

इधर, जीएसटी इंटेलिजेंस की रडार पर रांची के कारोबारी विवेक नरसरिया भी रडार पर है. जांच में विवेक नरसरिया का भी नाम सामने आया है जिसकी गिरफ्तारी के लिए जीएसटी इंटेलिजेंस छापेमारी कर रही है. इसे भी पढ़ें : गढ़वा">https://lagatar.in/garhwa-navah-parayan-yagya-starts-with-grand-kalshayatra/">गढ़वा

: भव्य कलशयात्रा के साथ नवाह परायण यज्ञ शुरू

लिंक रोड पर डिवाइडर के टकराकर तीन बार पलटी कार

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/Link-Road-Car.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Jamshedpur (Rohit kumar)जमशेदपुर के सोनारी थाना अंतर्गत कदमा सोनारी लिंक रोड पर मंगलवार दोपहर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क पर तीन बार पलटी. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से कार सवार दो युवकों को इलाज के लिए टीएमएच ले जाया गया जहां दोनों का इलाज चल रहा है. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-special-attention-will-be-kept-on-social-media-sdo/">चांडिल

: सोशल मीडिया पर रहेगी विशेष नजर : एसडीओ
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार कदमा की ओर से सोनारी की ओर जा रही थी. कार की रफ्तार काफी तेज थी. इसी बीच कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर तीन बार पलटी. अंत में कार बीच सड़क पर उलटी होकर रुक गई. कार चालक के सिर पर गंभीर चोटें आई जबकि एक युवक को कम चोट आई है. इधर, सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और कार को जब्त कर थाना ले गई. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-election-commission-should-conduct-elections-in-the-state-without-religious-and-political-interference-campaign/">चाईबासा

: चुनाव आयोग बिना धार्मिक व राजनैतिक हस्तक्षेप के राज्य में कराए चुनाव : अभियान

भाजपा नेता अभय सिंह की डिस्चार्ज अर्जी पर 3 मई को होगी सुनवाई

Jamshedpur (Rohit Kumar)जमशेदपुर के कदमा थाना अंतर्गत शास्त्रीनगर में बीते साल हुए उपद्रव के मामले में भाजपा नेता अभय सिंह की डिस्चार्ज अर्जी पर एडीजे वन आरके सिन्हा की अदालत में 3 मई को सुनवाई होगी. मामले में चार अन्य आरोपियों ने भी डिस्चार्ज अर्जी दाखिल की है. बताया जाता है कि पांच दर्जन आरोपियों के खिलाफ अदालत में 31 मार्च का आरोप गठन की कार्रवाई हुई है. इसे भी पढ़ें : झामुमो">https://lagatar.in/vijay-hansda-from-rajmahal-and-joba-manjhi-from-singhbhum-will-be-jmm-candidates/">झामुमो

ने राजमहल से विजय हांसदा और सिंहभूम से जोबा मांझी को उतारा मैदान में
बता दें कि कदमा शास्त्रीनगर में 10 अप्रैल 2023 को दो पक्षों के बीच हिसंक झड़प हुई थी. इस दौरान सुरक्षा जवानों से भी लोगों ने अभद्रता करने का केस दर्ज हुआ, जिसमें भाजपा नेता अभय सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा व पूर्व भाजपा अध्यक्ष नंदजी प्रसाद समेत 70 आरोपी बनाए गए थे. इनमें 64 आरोपियों के खिलाफ अदालत में आरोप गठन के साथ दो आरोपी की बेल बॉंड खारिज हो गई. इधर, डिस्चार्ज अर्जी में भाजपा नेता अभय सिंह ने पुलिस पर मामले में बेवजह फंसाने का आरोप लगाया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही