Search

 
 
 

जमशेदपुर:  मरीन ड्राइव में पुलिस से अभद्र व्यवहार करने में दो को भेजा गया जेल

 
Jamshedpur (Ashok kumar) : कदमा थाना क्षेत्र के मरीन ड्राइव मंगला हाट के पास गुप्त सूचना पर पहुंची कदमा पुलिस के साथ अभद्र व्यवहार करने के मामले में कांग्रेस पार्टी का नेता समेत दो लोगों को जेल भेजा गया है. इसमें से कदमा चौधरी कॉम्पलेक्स टैंक रोड का रहने वाला अमित दुबे और कल्पना अपार्टमेंट रोड नंबर 6 रामनगर का अरविंद कुमार सिंह शामिल है. इसे भी पढ़ें : मुठभेड़">https://lagatar.in/akhilesh-was-arrested-in-2017-from-gurgaon-haryana-after-the-encounter/">मुठभेड़

के बाद हरियाणा के गुड़गांव से 2017 में गिरफ्तार हुआ था अखिलेश

शराब पीकर हुड़दंग करने की मिली थी शिकायत

कदमा पुलिस को रविवार की रात के 1.30 बजे 100 डायल के माध्यम से सूचना मिली थी कि मरीन ड्राइव में कुछ लोग शराब पीकर सड़क पर हुड़दंग कर रहे हैं. इसके बाद कदमा के पीसीआर प्रभारी एएसआई विरेंद्र प्रसाद घटनास्थल पर पहुंचे थे. मौके पर अमित दुबे और अरविंद भी मौजूद था और सिगरेट पी रहा था. इस बीच एएसआई को वर्दी उतरवा देने की धमकी दी और सिगरेट का धुंआ मुंह पर ही फेंक रहा था.

फोर्स मंगवाने के बाद किया गया गिरफ्तार

एएसआइ से जब मामला नहीं सुलझ रहा था तब उन्होंने वरीय अधिकारियों को इसकी जानकारी दी. इसके बाद मौके पर फोर्स भेजा गया उसके बाद पुलिस बल ने दो लोगों को गिरफ्तार किया और बाकी सब फरार हो गये. सभी के खिलाफ पुलिस के बयान पर कदमा थाने में मामला दर्ज कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेजा गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-firing-at-4-places-in-burmines-in-25-days-one-dead/">जमशेदपुर

: बर्मामाइंस में 25 दिनों में 4 जगहों पर फायरिंग, एक की मौत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही