Search

 
 
 

जमशेदपुर : बिंदल मॉल उडीपी फायरिंग के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में घायल

Jamshedpur News : मुठभेड़ में बिंदल मॉल स्थित उडीपी रेस्टोरेंट गोलीकांड के मुख्य शूटर मोहन यादव और अजीत मंडल को गोली लगी है. दोनों के निचले हिस्से में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें तत्काल एमजीएम अस्पताल पहुंचाया. दोनों का इलाज चल रहा है.
 
घटना स्थल पर पुलिस

Jamshedpur News : जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र स्थित फागु बाबा श्मशान घाट के पास बुधवार अहले सुबह करीब 3:30 बजे पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई.

 

मुठभेड़ में बिंदल मॉल स्थित उडीपी रेस्टोरेंट गोलीकांड के मुख्य शूटर मोहन यादव और अजीत मंडल को गोली लगी है. दोनों के पैरों में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें एमजीएम अस्पताल पहुंचाया. दोनों का इलाज चल रहा है.

 

जानकारी के अनुसार सोनारी के बिंदल मॉल स्थित उडीपी रेस्टोरेंट में हुई फायरिंग की घटना में मोहन यादव और अजीत मंडल मुख्य शूटर बताए जा रहे हैं. पुलिस ने दोनों को दिल्ली से गिरफ्तार किया था और पूछताछ के बाद जमशेदपुर लेकर आई थी.

 

बुधवार सुबह करीब 3:30 बजे पुलिस की टीम दोनों को लेकर सोनारी के फागु बाबा श्मशान घाट पहुंची थी. पुलिस का उद्देश्य घटना में इस्तेमाल की गयी पिस्टल को बरामद करना था.

 

बताया गया कि दोनों अपराधियों ने पुलिस को उस जगह की जानकारी दी, जहां उन्होंने हथियार छिपाकर रखा था. पुलिस टीम के साथ दोनों वहां पहुंचे और छिपायी गयी पिस्टल को बाहर निकाला.

 

इसके बाद दोनों ने कथित तौर पर उसी पिस्टल से पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी.  इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दोनों के निचले हिस्से में गोली मारी. गोली लगने के बाद दोनों घायल होकर गिर पड़े.

 

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने मौके से हथियार जब्त कर लिया और दोनों घायलों को  एमजीएम अस्पताल भेजा. घटना की जानकारी मिलने के बाद जमशेदपुर के एसएसपी डॉ. एहतेशाम वाकारिब, सिटी एसपी ललित मीणा समेत पुलिस के कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे. पुलिस ने पूरे घटनास्थल को सील कर दिया है और वहां जांच की जा रही है.

 

पुलिस के अनुसार अजीत मंडल और मोहन यादव पर बिंदल मॉल के उडीपी रेस्टोरेंट में बैठे चार लोगों पर फायरिंग करने का आरोप है. इसी मामले में पुलिस ने दोनों को दिल्ली से गिरफ्तार किया था.

 

जमशेदपुर लाने के बाद पुलिस हथियार बरामद करने के लिए उन्हें सोनारी के फागु बाबा श्मशान घाट लेकर गई थी, जहां हथियार बरामदगी के दौरान पुलिस और दोनों आरोपियों के बीच मुठभेड़ हो गई.

 

 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही