Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : सेल्फी लेने के चक्कर में जिलिंगगोड़ा डैम में डूबने से दो छात्रों की मौत

Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर से सटे सरायकेला खरसावां जिले के गम्हरिया थाना अंतर्गत जिलिंगगोड़ा डैम में नहाने के दौरान सेल्फी लेने के चक्कर में दो छात्रों की डूबने से मौत हो गई. स्थानीय लोगों की सहायता से दोनों को नदी से बाहर निकाला गया. मृतकों की पहचान 17 वर्षीय शोभित सिंह और 16 वर्षीय श्रृजन कुमार के रुप में की गई. श्रृजन कुमार मानगो डिमना रोड के न्यू सुभाष कॉलोनी का रहने वाला था, जबकि शोभित सिंह बर्मामाइंस थाना अंतर्गत लक्ष्मी नगर का रहने वाला था. शोभित एमएनपीएस में 12वीं का छात्र था. शोभित के मामा पवन सिंह ने बताया कि वह सुबह छह बजे घर से क्रिकेट खेलने की बात कहकर निकला था. सात बजे उन्हें खबर मिली कि वह नदी में डूब गया है. सूचना पाकर सभी जिलिंगगोड़ा डैम पहुंचे. वहां उसके शव को बाहर निकाला गया. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-the-team-of-indira-gandhi-shiksha-niketan-chakradharpur-became-the-winne/">चाईबासा

: इंदिरा गांधी शिक्षा निकेतन चक्रधरपुर की टीम बनी विजेता

दोस्तों के साथ नहाने गए थे दोनों

श्रृजन और शोभित अपने छह दोस्तों के साथ जिलिंगगोड़ा में नहाने गया था. नहाने के दौरान शोभित सेल्फी लेने लगा. इतने में उसका पैर फिसला और वह नदी के गहरे पानी में चला गया. सृजन भी उसे बचाने के लिए नदी में कूद पड़ा, पर वह भी गहरे पानी में चला गया. इधर, घटना की सूचना पाकर गम्हारिया पुलिस मौके पर पहुंची और दो घंटे की मेहनत के बाद स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोनों शव को नदी से बाहर निकलवाया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेजवा दिया है. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-digs-special-team-raided-and-caught-two-sand-laden-tractors-and-three-hyva/">किरीबुरू

: डीआईजी की विशेष टीम ने छापामारी कर बालू लदे दो ट्रैक्टर व तीन हाइवा को पकड़ा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही