Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : अरका जैन यूनिवर्सिटी के दो विद्यार्थी असिस्टेंट मैनेजर के पद पर एक्सिस बैंक में लॉक

Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर के गम्हरिया स्थित अरका जैन यूनिवर्सिटी में देश की तीसरी सबसे बड़ी नेशनल बैंक एक्सिस बैंक की ओर से प्लेसमेंट ड्राइव चलाया. इसमें एमबीए के छात्र ही एलिजिबल थे. इसमें मुख्यत: एमबीए पास आउट विद्यार्थी हिस्सा ले सकते हैं. एक्सिस बैंक ने असिस्टेंट मैनेजर के प्रोफाइल के लिए यह प्लेसमेंट ड्राइव चलाया, जिसमें दो राउंड की चयन प्रक्रिया से विद्यार्थियों को गुजारना पड़ा. पहले राउंड में ऑनलाइन टेस्ट एवं दूसरे राउंड में बिजनेस राउंड इंटरव्यू हुआ. इसमें कुल 30 एमबीए के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया और अंतिम रूप से दो विद्यार्थियों का चयन हुआ. चयनित विद्यार्थियों को अभी दो महीने की ट्रेनिंग दी जायेगी. ट्रेनिंग के बाद उन्हें देश भर में कहीं भी जॉब लोकेशन दिया जा सकता है. इन दोनों विद्यार्थियों को पांच लाख रुपये सालाना पैकेज ऑफर किया गया है. इसे भी पढ़ें : रांची:">https://lagatar.in/good-news-for-candidates-waiting-for-jpsc-vacancy-notification-related-to-vacancy-will-be-released-soon/">रांची:

JPSC की वैकेंसी का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिये खुशखबरी, जल्द जारी होगा वैकेंसी से जुड़ा नोटिफिकेशन
इस प्लेसमेंट ड्राइव से यूनिवर्सिटी के छात्रों में हर्ष का माहौल है. खासकर इंडिया में छात्र प्लेसमेंट के लिए ही पढ़ाई करते हैं और उनकी इच्छा होती है कि वह अच्छा से अच्छा प्लेसमेंट लेकर निकलें. अंतिम रूप से चयनित विद्यार्थियों में मानसी मुखर्जी एवं संदीप सहा हैं. कुलपति डॉ एसएस राज़ी एवं प्लेसमेंट एंड ट्रेनिंग सेल के हिमांशु कुमार सिन्हा ने दोनों ही चयनित विद्यार्थियों बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही