Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर: एनटीटीएफ के दो छात्रों को 3.75 लाख और आठ छात्रों को मिला 2.75 लाख का पैकेज

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur: एनटीटीएफ के गोलमुरी स्थित आरडी टाटा तकनीकी संस्थान में लोहिया एवं बिरला स्पॉट कंपनी द्वारा कैंपस सेलेक्शन किया गया. इसमें बिरला स्पॉट द्वारा कंप्यूटर इंजीनियरिंग के फाइनल इयर के आठ छात्र अभिषेक, आदित्य राज, अमन कुमार, अंकित अजय, नेहा शर्मा, प्रीति माइकल, विवेक गुप्ता और इंद्रजीत सिंह को टेस्ट एनालिस्ट के पद पर 2.75 लाख के पैकेज पर लॉक किया गया. वहीं लोहिया द्वारा मेक्ट्रोनिक्स के फाइनल इयर के दो छात्र अवनीश रंजन एवं सुभाजीत बक्शी को 3.75 लाख के पैकेज पर लॉक किया गया. इसे भी पढ़ें: उपचुनाव">https://lagatar.in/shatrughan-sinha-defeated-bjps-agnimitra-paul-from-asansol-babul-supriyo-also-won-rjds-victory-in-bihar/">उपचुनाव

: आसनसोल से TMC के शत्रुघ्न सिन्हा ने भाजपा की अग्निमित्रा पॉल को मात दी, बाबुल सुप्रियो भी जीते, बिहार में राजद की जीत

प्राचार्य ने दी सभी छात्रों को शुभकामनाएं

उप-प्रबंधन प्रशासनिक अधिकारी वरुण कुमार ने आज यहां विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी. इसमें संस्थान के प्लेसमेंट पदाधिकारी पंकज सिंह एवं नेहा ने सहयोग किया. प्राचार्य प्रीता जॉन ने सभी छात्रों को उनकी उपलब्धि के लिये शुभकामनाएं दी. आशीष श्रीवास्तव, रमेश राय, ज्योति ठाकुर, मृण्मय कुमार महतो, अयान भट्टाचार्य, पंकज कुमार गुप्ता के साथ उप-प्रबंधन प्रशासनिक अधिकारी वरुण कुमार ने भी छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्‍ज्‍वल भविष्य की कामना की. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-thieves-had-entered-the-house-posing-as-a-scrap-dealer-broke-the-lock-of-the-locked-house-and-carried-the-goods-on-the-handcart/">जमशेदपुर:

कबाड़ीवाला बनकर घर में घुसे थे चोर, बंद घर का ताला तोड़कर ठेला पर लादकर ले गये सामान
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही