Search

 
 
 

जमशेदपुर : एनटीटीएफ आरडी टाटा तकनीकी केंद्र के दो छात्रों को मिला 5.5 लाख सालाना पैकेज, चार अन्य को भी मिला जॉब

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर के गोलमुरी स्थित एनटीटीएफ आरडी टाटा टेक्निकल सेंटर में विभिन्न कंपनियों की ओर से कैंपस सिलेक्शन किया गया. इसमें फाइनल ईयर के छह छात्रों का विभिन्न कंपनियों ने चयन किया. कैंपस सिलेक्शन में मुख्यतः लिखित परीक्षा, तकनीकी क्षमता ज्ञान एवं फाइनल सिलेक्शन इंटरव्यू राउंड के बाद हुआ. इसमें छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रतिष्ठित कंपनियों में अपनी जगह सुनिश्चित की. डिप्लोमा इन मेकाट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग (सीपी15) से रिया कुमारी गुप्ता एवं दिशा महाकुड को बेंगलुरु स्थित टेट्रा पैक कंपनी द्वारा 5.5 लाख के पैकेज पर लॉक किया गया. वही डिप्लोमा इन मेकाट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग से ही मिहिर कर को बेंगलुरु स्थित आईटीसी कंपनी में 3.47 लाख के पैकेज पर लॉक किया गया. प्रभाकर पांडा, कुशानंद एवं दीपक कुमार को तमिलनाडु के कोयंबटूर स्थित क्राफ्ट्समैन ऑटोमेशन कंपनी ने 3.75 के पैकेज पर लॉक किया. इसे भी पढ़ें : अभिभावक">https://lagatar.in/taking-or-luring-a-minor-without-consent-guardian-is-equivalent-kidnapping-consent-minor-is-unimportant-high-court/">अभिभावक

के बिना सहमति नाबालिग को ले जाना या फुसलाना अपहरण के समान: झारखंड हाईकोर्ट
सभी चयनित विद्यार्थी फाइनल ईयर के हैं. छात्रों ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय संस्थान की प्राचार्य एवं शिक्षकों को दिया है. प्राचार्य प्रीता जॉन, उप प्राचार्य रमेश राय ने छात्रों की उपलब्धि पर अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कर जीवन के इस नए पथ पर अग्रसर होने पर सुनहरे भविष्य की कामना की है. इसमें संस्थान की प्लेसमेंट पदाधिकारी नेहा एवं मिथिला ने सहयोग किया. दीपक सरकार, हिरेश, पंकज कुमार गुप्ता, हरीश कुमार के साथ उप प्रबंधक प्रशासनिक अधिकारी वरुण कुमार ने भी छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है. इसे भी पढ़ें : सीता">https://lagatar.in/sita-sorens-sharp-attack-on-jmm-said-dishom-guru-was-sidelined/">सीता

सोरेन का JMM पर तीखा हमला, कहा- दिशोम गुरु को किया दरकिनार, बगिया भी उजाड़ कर फेंकी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही