Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप के लिए टीएए के दो कैडेट्स का चयन

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : टाटा तीरंदाजी अकादमी (टीएए) के कैडेटों ने हाल ही में तीरंदाजी एशिया कप में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान का नाम रोशन किया है. तीरंदाजी एशिया कप के हाल ही में आयोजित दूसरे चरण के दौरान मृणाल चौहान ने व्यक्तिगत वर्ग में रजत पदक जीता जबकि मिश्रित टीम और पुरुष टीम (रिकर्व) ने स्वर्ण पदक जीता. मृणाल मिक्स्ड टीम का हिस्सा थे, जबकि मेन रिकर्व टीम में एक अन्य टीएए कैडेट जयंत तालुकदार भी शामिल थे. 1 से 9 जुलाई तक आयरलैंड के लिमरिक में आयोजित होने वाले विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप के लिए टीएए के गोल्डी मिश्रा और तीरंदाज भजन कौर का सिलेक्शन हुआ है. यह दोनों विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे. यह टाटा तीरंदाजी अकादमी के लिए गर्व की बात है. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-women-members-of-anandmarg-universal-relief-distributed-syrup/">घाटशिला

: आनंदमार्ग यूनिवर्सल रिलिफ की महिला सदस्यों ने किया शरबत का वितरण
[wpse_comments_template]        

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही